एक्सप्लोरर

PM Modi Bihar Visit: 'बिहार के दो युवाओं ने पीएम को आने पर मजबूर कर दिया', आखिर ऐसा क्यों बोले मुकेश सहनी?

Mukesh Sahani On PM Modi: पीएम मोदी के बिहार में रोड शो के लेकर बीजेपी के नेता और उनके समर्थक काफी उत्साहित हैं. इस बीच प्रधानमंत्री के आगमन पर वीआईपी चीफ ने निशाना साधा है.

PM Modi Road Show In Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दो दिवसीय दौरे पर रविवार (12 मई) को बिहार आ रहे हैं. पटना में आज उनका रोड होगा और कल (13 मई) वो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पीएम के आगमन को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी (VIP Chief Mukesh Sahani) ने पीएम मोदी पर तंज कसा है. मुकेश सहनी ने कहा कि बहुत खुशी की बात है. हमने बार-बार कहा था कि प्रधानमंत्री जी आते हैं और बिहार में रात्रि विश्राम नहीं करते हैं तो एक मल्लाह के बेटा की आवाज उन्होंने सुनी है.

मुकेश सहनी ने कहा, "आज आ रहे हैं और रात्रि विश्राम भी पटना में करेंगे, कल रैली भी करेंगे तो यह बहुत खुशी की बात है. हालांकि दुख इस बात का है कि वह प्रचार करने के लिए आ रहे हैं. वह प्रधानमंत्री रहते हुए बिहार के विकास करने के लिए आते तो अच्छा रहता. अभी तो वह कुछ कर भी नहीं सकते हैं, सिर्फ प्रचार करेंगे. वह बिहार के लोगों को मूर्ख समझ रहे हैं, लेकिन बिहार के लोग यह समझ चुके हैं कि यहां सिर्फ भाषण और 5 किलो राशन नहीं चाहिए. विकास चाहिए, नौकरी चाहिए."

'आ रहे हैं तो मुद्दे की बात करें'

वीआईपी चीफ ने कहा कि बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए गुजरात नहीं जाना पड़े. इसके लिए वह आते तो अच्छा रहता. मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव का बगैर नाम लिए हुए कहा कि इस बात की खुशी है कि हम दो युवा उन्हें बिहार ले आए और रात्रि में विश्राम भी भी करना पड़ रहा है, तो यह हमारे लिए और हमारी पार्टी के लिए उपलब्धि है. मुकेश सहनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी घबरा तो जरूर गए हैं. पिछली बार जो परिणाम आए थे, उसका इस बार उल्टा होने वाला है.

बिहार की जनता समझ चुकी है और यह हमारी उपलब्धि है कि प्रधानमंत्री को दो दिनों तक बिहार में रुकना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार जब आ रहे हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि मुकेश सहनी का क्या गुनाह था? हमारी पार्टी को तोड़ दिया. हमारी सुरक्षा छीन ली. हमारे सिंबल को छीन लिया गया. यह बात नरेंद्र मोदी को अपने भाषण में बताना चाहिए. ये भी बताना चाहिए कि वह बिहार के लोगों को कितना रोजगार देंगे.

मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. कहा कि नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं तो नीतीश कुमार भी को साथ ले रहे हैं, लेकिन पिछली बार तो उन्होंने नीतीश कुमार को मन कर दिया था. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी वही घिसा-पिटा बयान दे रहे हैं. 17-18 सालों से वह बिहार के मुख्यमंत्री हैं और दो-दो बार आरजेडी के साथ गठबंधन किया और फिर भी अपने भाषण में हर बार आरजेडी को टारगेट कर रहे हैं. अगर आरजेडी  टारगेट लाइक था है तो आप उनके साथ दो-दो बार क्यों गए थे. मुख्यमंत्री को अपनी गरिमा रखनी चाहिए.

भ्रष्टाचार के लेकर पीएम पर निशाना

भ्रष्टाचार पर मुकेश सहनी ने कहा कि वह दलितों को टारगेट कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी को तो यह अच्छा नहीं लगता कि कोई दलित का बेटा आगे बढ़े. कोई कांग्रेस का अध्यक्ष बन जाए. चार्टर्ड प्लेन से बोरा भर-भर के रुपया आता है, उन्हें कोई टारगेट नहीं करता है और दलित के बेटा को टारगेट किया जाता है. हम अभी कुछ भी बयान देंगे तो हमको भी टारगेट किया जा सकता है, लेकिन अभी तो हमसे कुछ ले भी नहीं सकते हैं जो सुरक्षा थी वह ले चुके हैं. अंत में मुकेश सहनी ने देश की जनता से आग्रह किया की देशभक्त बनिए ना कि अंधभक्त बनिए.

ये भी पढ़ेंः PM Modi Road Show: पीएम मोदी के रोड शो में CM नीतीश कुमार भी होंगे शामिल, दुल्हन की तरह सजा पटना

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget