एक्सप्लोरर

Patna Terror Module: UAPA के तहत केस दर्ज करने के साथ ही एक्शन में NIA, कल हो सकती है बड़ी कार्रवाई

गृह मंत्रालय के निर्देश पर पटना टेरर मॉड्यूल मामले की जांच अब एनआईए करेगी. पहले से ही इसकी उम्मीद की जा रही थी. इस मामले यूएपीए के तहत केस दर्ज कर ली गई है.

पटना: फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल मामले (Patna Terror Module Case) की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हवाले कर दी गई है. सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय के आतंकवाद और कट्टरपंथ विरोधी विभाग के तरफ से आदेश जारी होने के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है. एनआईए ने यूएपीए (UAPA) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है. सूत्रों का कहना है कि इस मामले में कल रविवार को बड़ी कार्रवाई हो सकती है.

फुलवारी शरीफ मामले में आतंकी संगठनों से जुड़े लोग, आतंक को पनाह देने वाले लोग और आतंकियों को मदद पहुंचाने वाले सभी लोग एनआईए की रडार पर हैं. जिन लोगों की मदद से फुलवारी शरीफ में आतंकी मॉड्यूल खड़ा किया गया था वह सभी जांच एजेंसी के निशाने हैं. संदिग्ध आतंकियों को किराया पर घर देने वाले मकान मालिकों, खाना पहुंचाने वाले, संदिग्ध आतंकियों ने जहां-जहां से खरीदारी की है, वे सभी एनआईए के जांच के दायरे में आ सकते हैं. नामजद संदिग्ध आतंकियों के परिजनों पर भी एनआईए की विशेष नजर रहेगी.

ये भी पढ़ें- Patna Terror Module: टैलेंट सर्च प्रोग्राम के जरिए मुस्लिम युवाओं को आतंक का पाठ पढ़ा रहा था PFI, दोहा से होती थी फंडिंग

अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का हुआ है खुसाला

फुलवारी शरीफ मामले का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आने और आतंकी संगठनों से जुड़े होने का खुलासा होने के बाद से अब एनआईए इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है. हर एक गतिविधि पर उसकी नजर है. वैसे फुलवारी शरीफ टेलर मॉड्यूल (पीएफआई की आड़ में आतंकी ट्रेनिंग) एवं गजवा ए हिंद मामले में एनआईए शुरू से ही पुलिस को जांच में सहयोग कर रही थी.

21 नामजद अब भी फरार

बता दें कि फुलवारी शरीफ मामले में 26 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें से पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस मामले के 21 नामजद अब भी फरार हैं. इन नामजद संदिग्ध आतंकियों की तलाश में एनआईए बिहार के सीमांचल सहित अन्य जिलों में छापेमारी जल्द शुरू कर सकती है. फरार नामजद आतंकियों को पकड़ना एनआईए की प्राथमिकता में है.

ये भी पढ़ें- RJD Politics: जगदानंद सिंह ने RSS और PFI को बताया एक जैसा, पूछा- पाकिस्तान में बात करने वाला देशद्रौही कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget