एक्सप्लोरर

पटना पुलिस और राबड़ी देवी के हाउस गार्ड के बीच हुई झड़प, ये है मामला

राबड़ी आवास में तेजस्वी यादव से मिलने आने वाले लोगों को सचिवालय की पुलिस वहां से हटाने लगी.जिसके बाद राबड़ी आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी उग्र हो गए और उन्होंने सचिवालय थाने की पुलिस को ही वहां से भगाना शुरु कर दिया.

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर स्थित आवास से आ रही है.जहां उस वक्त अफरातफरी मच गई जब सुरक्षाकर्मी आपस में ही भीड़ गए. दरअसल राबड़ी आवास में तेजस्वी यादव से मिलने आने वाले लोगों को सचिवालय की पुलिस वहां से हटाने लगी.जिसके बाद राबड़ी आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी उग्र हो गए और उन्होंने सचिवालय थाने की पुलिस को ही वहां से भगाना शुरु कर दिया.

बताते चलें कि आज आरजेडी के नेताओं की महत्वपूर्ण राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर बुलाई गई है. इस बैठक में शामिल होने के लिए बड़ी तादाद में आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता 10 सर्कुलर पहुंचे हैं, लेकिन सर्कुलर रोड पर गश्ती कर रही सचिवालय थाने की पुलिस ने आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं को वहां से हटाना शुरू कर दिया. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री के हाउस गार्ड ने आपत्ति जताई और यहीं से बात बिगड़ गई.

जिसके बाद सचिवालय थाने की पुलिस और राबड़ी आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी आपस में उलझ गए. गाली गलौज के साथ-साथ नौबत मारपीट की भी आ गई. इस पूरे घटना के बाद सचिवालय पुलिस का कहना है कि वह यहां से भीड़ हटा रहे थे जबकि राबड़ी आवास में तैनात सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि जो लोग भी तेजस्वी यादव से मिलने आते हैं उन्हें सचिवालय थाना के जवान जबरन भगा देते हैं.

विवाद इतना बढ़ गया कि सचिवालय थाने की पुलिस और राबड़ी देवी के हाउस गार्ड आमने सामने आ गए और झड़प भी हुई. इसके बाद आरजेडी के कार्यकर्ता भी आक्रोशित हो गए. सचिवालय थाने की पुलिस को पीछे हटना पड़ा. सचिवालय थाने के पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनकी गश्ती गाड़ी सर्कुलर रोड में पेट्रोलिंग कर रही थी और सर्कुलर रोड का जमावड़ा देख लोगों को हटाया गया.

राबड़ी देवी के आवास के बाहर हुई पुलिस की झड़प पर भड़की आरजेडी. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक भोला यादव ने कहा इस मामले में डीजीपी करें हस्तक्षेप,जान-बूझ कर तेजस्वी और उनके लोगों को किया जा रहा है परेशान.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget