एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: '2000 रुपये का नोट तब ही लिया जायेगा जब...', पटना के पेट्रोल पंप का नोटिस बना चर्चा का विषय

2000 Rupee Currency Note: 2000 रुपये के नोटबंदी को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई है. वहीं, इसको लेकर पटना के एक पेट्रोल पंप ने नोटिस लगाया है, जिसको लेकर ग्राहक प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

पटना: राजधानी पटना के बुद्ध मार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर नोटिस चस्पा कर यह लिखा गया है कि 2000 रुपये का नोट (2000 Rupee Note) तब ही लिया जायेगा जब 2000 का पेट्रोल लीजियेगा. इससे पेट्रोल लेने आ रहे ग्राहकों को काफी परेशानी हो रही है. ग्राहक पेट्रोल पंप के मालिक पर गुस्सा कर रहे हैं. वहीं, इसको लेकर टू व्हीलर वाले ग्राहक बोल रहे हैं कि सहयोग करने के बजाए पेट्रोल पंप (Petrol Pump) वाले परेशान कर रहे हैं. देश हित में 2000 के नोट को बंद करने का निर्णय लिया गया है. सबको मिलकर इसको सफल बनाना है. छोटे वाहनों में तो 2000 का पेट्रोल भी नहीं आ पाएगा.

'हम लोगों को इससे परेशानी हो रही है'

पेट्रोल पंप कर्मियों का कहना है कि ग्राहक 100-200 रुपये का पेट्रोल ले रहे हैं और 2000 रुपये का नोट दे रहे हैं. इससे हम लोगों को परेशानी हो रही है. खुला पैसा खत्म हो जा रहा है, इसलिए यह निर्णय हम लोगों ने लिया है कि 2000 रुपये का पेट्रोल लेने पर ही 2000 रुपये के नोट लिए जाएंगे. बैंक में नोट बदलवाने के लिए समय नहीं है. 2000 रुपये का नोट खपाने ग्राहक पेट्रोल पंप आ जाते हैं. 

सरकार ने लिया है ये फैसला

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 के नोट पर रोक लगाने का निर्णय लिया है. 23 मई से 30 सितंबर तक नोट बैंक में बदले जा सकते हैं. 30 सितंबर के बाद नोट का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. बैंक में एक बार में 2000 के 10 नोट बदले जा सकते हैं. 2016 में नोटबंदी के बाद 2000 के नोट जारी किए गए थे, लेकिन 2019-2020 से 2000 के नोट मार्केट में काफी कम रह गए थे. कहा जा रहा है कि 2000 के नोट पर रोक के निर्णय से कालाधन, टेरर फंडिग पर लगाम लगेगा और इस फैसले से भ्रष्टाचारियों, कमीशन खाने वालों की कमर टूटेगी. वहीं आम लोग नोट खपाने के लिए पेट्रोल पंप, मार्केट का रुख कर रहे हैं. जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं. 23 मई से बैंकों में भी नोट बदलने लोग जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले PK का बड़ा एलान, बता दिया किसकी जीत के लिए लगाएंगे ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget