एक्सप्लोरर

Patna Headmaster Murder: पटना में हेडमास्टर की हत्या, स्कूल से घर जाने के दौरान गोलियों से भूना

Bihar Crime News: नौबतपुर थाना क्षेत्र की घटना है. बाइक सवार बदमाशों ने रुस्तमगंज गांव के पास प्रधानाध्यापक की बाइक में पहले टक्कर मारी और फिर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे.

पटना: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर-सरमेरा हाईवे के रुस्तमगंज गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने हाई स्कूल के एक हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार (1 फरवरी) शाम की है. मृतक व्यक्ति की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी महेश मोची के रूप में हुई है. गोली लगते ही प्रधानाध्यापक को मौके पर ही मौत हो गई.

पहले मारी बाइक में टक्कर... फिर फायरिंग

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर नौबतपुर थाने की पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया. हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है. प्रधानाध्यापक महेश मोची अपनी बाइक से नौबतपुर प्रखंड के शहररामपुर गांव स्थित हाई स्कूल से ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहे थे. घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने रुस्तमगंज गांव के पास पहले बाइक में टक्कर मारी और फिर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे. मौके पर ही प्रधानाध्यापक की मौत हो गई.

घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

गोली चलने के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया. घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारीशरीफ के सहायक पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि नौबतपुर-सरमेरा हाईवे पर एक हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक महेश मोची की गोली मार कर हत्या हुई है. अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना की जांच जारी है. विक्रम सिहाग ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया गया है. परिजनों की ओर से आवेदन दिया गया है.

विक्रम सिहाग ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मृतक महेश मोची के जो दुश्मन हैं उनपर लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है. एफएसएल की टीम बुलाई गई है. घटना को लेकर जो स्थानीय लोग थे उन्होंने राहगीरों की गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की है. कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए. इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उनकी शिनाख्त की जा रही है.

यह भी पढ़ें- कमर में फोन... हाथ में हथियार! पवन सिंह के गाने पर डांस किया, फिर फायरिंग, सीवान का VIDEO वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget