एक्सप्लोरर

बिहार: कोरोना काल में पटना के दीपक बने मिसाल, दूसरे मरीजों के इलाज के हर महीने डोनेट कर रहे प्लाज्मा

हर महीने प्लाज्मा डोनेट करने वाले दीपक ने कहा कि ऐसा करने से लोगों के बीच में थोड़ा रिस्पेक्ट मिलता है. ऐसे में मैं अपील करता हूं कि बाकी लोग जो पॉजिटिव से निगेटिव हुए हैं वह भी प्लाज्मा डोनेट करें. दीपक ने कहा कि मेरे पास प्लाज्मा डोनेट के लिए रोज कॉल आते हैं.

पटना: कोरोना संक्रमण को मात दे चुके राजधानी निवासी दीपक कुमार इन दिनों दूसरे कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद में जुटे हुए हैं. दीपक हर महीने अपना प्लाज्मा डोनेट कर रहे हैं, जिससे दूसरे संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है. दरअसल, कोरोना संक्रमित व्यक्ति के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी काफी मददगार साबित हो रहा है. ऐसे में दीपक के इस काम की खूब सराहना हो रही है.

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भी दीपक कुमार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर हौसला अफजाई की है और उनके इस काम के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि दीपक ने प्लाज्मा दान कर ईश्वरीय काम किया है. उन्होंने एक महीने में दो बार प्लाज्मा डोनेट करने का काम किया है, जो समाज और हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

इस संबंध में दीपक बताते हैं कि अब तक का अनुभव काफी अच्छा रहा है. इसके पहले भी मैंने ब्लड डोनेट किया है और हर साल मैं ब्लड डोनेट करता हूँ, इससे किसी तरह की कमजोरी नहीं होती है. मुझे पता है कि यह किसी की जिंदगी बचा सकती है. मैं अगर अपना 400 ग्राम प्लाज्मा डोनेट करता हूँ, तो इससे मुझे कोई कमजोरी नहीं होगी, लेकिन इससे किसी की जान जरूर बचेगी.

उन्होंने बताया कि इसे करने से लोगों के बीच में थोड़ा रिस्पेक्ट मिलता है. ऐसे में मैं अपील करता हूं कि बांकी लोग जो पॉजिटिव से निगेटिव हुए हैं वह भी प्लाज्मा डोनेट करें. दीपक ने कहा कि मेरे पास प्लाज्मा डोनेट के लिए रोज कॉल आते हैं. कल मैंने प्लाज्मा डोनेट किया और कल शाम को ही कुर्जी के होली फैमली हॉस्पिटल से भी मुझे कॉल आया तो, मैंने इंकार कर दिया क्योंकि मैंने उसी दिन प्लाज्मा डोनेट किया था और फिर एक महीने बाद ही डोनेट कर पाऊंगा. मैं ऐसा अवेयरनेस के लिए करता हूँ कि ऐसा करने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और न ही कोई कमजोरी होती है.

उन्होंने बताया कि कल जब मुझे प्लाज्मा डोनेट के लिए कॉल आया तो मैं डोनेट करने के फेवर में नहीं था, क्योंकि मेरे ऊपर मेरे अभिभावक हैं और उनका कहना है कि इतने जल्दी-जल्दी प्लाज्मा डोनेट करना सही नहीं है. लेकिन मैं अपने घर में बिना बताए ही एम्स चला गया और वहां मेरे फैमली डॉक्टर भी हैं, उनसे राय ली. उन्होंने कहा कि कोई परेशानी नहीं है, अगर ऐसा करने से किसी की जिंदगी बचती है और आप एक महीना पूरा कर चुके हैं तो आप फिर से प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं.

दीपक ने कहा कि लोगों से अपील है कि जो लोग कोरोना निगेटिव हो चुके हैं और जिनका रिपोर्ट आए 15 दिन हो चुका है वह खुद से जाकर अपना प्लाज्मा डोनेट करें. ऐसे करने से लोगों में एक कॉन्फिडेंस आएगा और धीरे-धीरे पॉजिटिव से निगेटिव का रेशियो भी बढ़ेगा.

दरअसल, कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरे विश्व में वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने में जुटे हैं, लेकिन इस ओर अभी तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं आई है. हालांकि कुछ अल्टरनेटिव मेथड आजमा कर कोरोना का एक हद तक सफल इलाज किया जा रहा है. इन मेथड में से एक प्लाज्मा थेरेपी भी है. इस प्रक्रिया का इस्तेमाल कर कोरोना संक्रमित मरीजों का सफल इलाज किया जा रहा है.

ऐसे में जब बिहार में कोरोना संक्रमण विस्फोटक स्थिति में पहुंच चुका है, तो संक्रमण को फैलने से रोकने और संक्रमितों का सफल इलाज करने के मुद्दे पर सरकार लगातार मंथन कर रही है. इस क्रम में यह फैसला लिया गया है कि राज्य में प्लाज्मा डोनेशन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाए. इस संबंध में केंद्रीय मंत्री चौबे ने सामाजिक संगठनों, डॉक्टरों, रेड क्रॉस सोसाइटी आदि प्रतिनिधियों से बातचीत कर प्लाज्मा दान के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है. वहीं, उन्होंने प्लाज्मा डोनेशन में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget