एक्सप्लोरर

70वीं BPSC परीक्षा में किसने रची साजिश? 3 कोचिंग संस्थान रडार पर, एक्शन मोड में EOU

70th BPSC: ईओयू की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि बिहार लोकसेवा आयोग की परीक्षा में कोई प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है. पढ़िए दूसरी ओर नीट पेपर लीक और सीएचओ परीक्षा को लेकर क्या कहा गया है.

70th BPSC News: 70वीं बीपीएससी में पेपर लीक की खबरों के बीच सोमवार (16 दिसंबर) को आर्थिक अपराध इकाई की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. पटना के बापू परीक्षा सेंटर पर परीक्षा के दिन हंगामा हुआ था. इसको लेकर ईओयू की ओर से कहा गया कि उसमें तीन कोचिंग संस्थान संलिप्त हैं. ये तीनों संस्थान ईओयू के रडार पर हैं. तीनों कोचिंग संस्थान पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है.

बिहार पुलिस मुख्यालय में हुई इस पीसी में यह भी कहा गया कि नीट (NEET) पेपर लीक कांड मामले के आरोपी संजीव मुखिया की संपत्ति जब्त होगी. आर्थिक अपराध इकाई संजीव मुखिया के सभी रिश्तेदारों की संपत्ति की जांच करेगी. अगर रिश्तेदारों की संपत्ति में वृद्धि और संपत्ति अर्जित करने में संजीव मुखिया की संलिप्तता पाई गई तो उसे भी जब्त किया जाएगा. 

संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए बनी विशेष टीम

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि नीट पेपर लीक कांड के सभी व्यक्तियों के बारे में पूरी जानकारी केंद्रीय एजेंसी (ईडी) को भी दे दी गई है. साथ ही संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है. 

सभी भ्रामक समाचारों पर रखी जा रही नजर

प्रेस वार्ता में कहा गया कि आर्थिक अपराध इकाई को और मजबूत किया जा रहा है. डाटा बैंक बनाया जा रहा है. पूरे संगठित गिरोह की कुंडली उसमें डाली जाएगी. जो भी संगठित गिरोह परीक्षा के माध्यम से संपत्ति अर्जित करेंगे उनकी संपत्ति जब्त होगी. परीक्षा के दौरान सभी भ्रामक समाचारों पर नजर रखी जा रही है.

कोई प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ

अधिकारियों ने कहा कि बिहार लोकसेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में कोई प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है. आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि सभी संगठित गिरोह के खिलाफ नए कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है. जहां परीक्षा हो रही है अगर वहां के किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उनकी भी चल-अचल संपत्ति जब्त की जाएगी. वहीं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) परीक्षा में गड़बड़ी के मामले पर कहा गया कि उन सभी सेंटर की चल-अचल संपत्ति जब्त की जाएगी जहां परीक्षा हुई थी.

यह भी पढ़ें- IPS Shivdeep Lande: आईपीएस शिवदीप लांडे का इस्तीफा रिजेक्ट? मार्च तक करना होगा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget