एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले पशुपति पारस कर रहे बड़ी तैयारी, बोले- 'पार्टी का फैसला है कि 243 सीटों पर…'

Bihar Assembly Election 2025: पशुपति कुमार पारस ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार में निकम्मी सरकार है. एक भी कल-कारखाने नहीं लगवाए. बिहार में बेरोजगारों की भरमार है. भ्रष्टाचार है.

Pashupati Kumar Paras: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी कर रहे हैं. सोमवार (10 मार्च, 2024) को उन्होंने आरा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 14 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में वे एक रैली करने जा रहे हैं. फिर पार्टी की बैठक होगी. इसमें जो निर्णय होगा वो फिर जनता और प्रेस को बता वे देंगे कि उन्हें किस तरफ जाना है. 

बिहार में निकम्मी सरकार… बेरोजगारों की भरमार

पशुपति पारस ने कहा, "पूरे जिले में जा रहा हूं. आज 16वां जिला है. पार्टी का फैसला है कि 243 सीटों पर हम पहले भ्रमण करें. इंटरनल हम सर्वे करा रहे हैं." बातचीत के दौरान नीतीश सरकार पर भी पशुपति पारस जमकर बरसे. कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार में निकम्मी सरकार है जिसने 20 वर्षों में एक भी कल-कारखाने नहीं लगवाए. बिहार में बेरोजगारों की भरमार है. भ्रष्टाचार है. 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मुख्यमंत्री के गृह जिले (नालंदा) में एक महिला के पैर में कील ठोका गया. बिहार का कोई भी बड़ा मंत्री या छोटा पदाधिकारी उस महिला का सूद नहीं लिया. इससे जाहिर होता है कि बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है."

'अमित शाह कितना कैंप करेंगे… जनता मालिक'

वहीं दूसरी ओर अमित शाह के बिहार में कैंप करने वाले बयान पर पशुपति कुमार पारस ने कहा कि कितना कैंप करेंगे? पारस ने साफ कहा कि जनता इस बार जनता बदलाव की ओर है. 

सोमवार को भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भड़सरा गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बाबू चंद्रिका सिंह यादव की 30वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस शामिल हुए. इस दौरान चंद्रिका सिंह यादव की तस्वीर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने माल्यार्पण कर उनको नमन किया. इसके बाद दीप प्रज्वलित कर समारोह का आगाज किया गया.

यह भी पढ़ें- 'आपके बाप का राज नहीं', तेजस्वी यादव ने BJP विधायक को चेताया, मुसलमानों के समर्थन में उतरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget