एक्सप्लोरर

चिराग की सीट फाइनल होने के बाद पशुपति पारस के खेमे में हड़कंप, क्या बड़ा फैसला लेंगे?

Pashupati Kumar Paras News: चिराग पासवान को बिहार में लोकसभा की पांच सीटें मिलनी तय मानी जा रही है. इस बीच पशुपति पारस ने अपने गुट के सांसदों की बैठक बुला ली है.

लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर बिहार में बीजेपी के साथ चिराग पासवान की बात फाइनल हो चुकी है. चिराग पासवान को बिहार में लोकसभा की पांच सीटें मिल सकती है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. हाजीपुर भी चिराग को मिलना तय हो गया है. वहीं केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिलेगी. ऐसे में दिल्ली में अपने आवास पर पशुपति पारस ने सांसदों के साथ बैठक शुरू की.

अगले कदम को लेकर फैसला करेंगे पारस- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में नवादा से सांसद चंदन सिंह और खगड़िया से सांसद महबूब अली कैसर सहित अन्य नेता भी शामिल हैं. इस बैठक में पशुपति पारस अपने अगले कदम को लेकर फैसला करेंगे.

पशुपति पारस को राज्यसभा का ऑफर

सूत्रों की मानें तो पशुपति कुमार पारस को बीजेपी ने राज्यसभा का ऑफऱ दिया है. इसके अलावा उनके भतीजे प्रिंस राज को बिहार में मंत्री बनाने का भी प्रस्ताव बीजेपी ने दिया है. पशुपति पारस हाजीपुर से सांसद हैं और वो भी इस सीट पर दावा कर रहे हैं. लेकिन बीजेपी से फाइनल हुई चिराग पासवान की बातचीत में ये सीट उन्हें ही मिलेगी. 

चिराग पासवान के पिता दिवंगत रामविलास पासवान इस सीट से सांसद रह चुके हैं. बीते दिनों में चिराग की नाराजगी खुलकर सामने आ गई थी जब उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से दूरी बना ली थी. लेकिन बुधवार (13 मार्च) को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा कि सीटों को अंतिम रूप दे दिया गया है और समय आने पर इसका एलान कर दिया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान जमुई की जगह हाजीपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. फॉर्मूल के मुताबिक, उनको हाज़ीपुर, नवादा, खगड़िया, समस्तीपुर और जमुई लोकसभा सीट मिलनी तय है.

Watch: मोतिहारी में जब मंच से बोलते-बोलते रोने लगे राधामोहन सिंह, टिकट कटने की होने लगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget