एक्सप्लोरर

'अगर उचित सम्मान नहीं मिला तो हमारी पार्टी का रास्ता...', पशुपति पारस की दो टूक

Pashupati Kumar Paras News: पशुपति कुमार पारस ने मीडियो को संबोधित करते हुए साफ किया कि वो हाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वो एनडीए गठबंधन के ईमानदार सहयोगी हैं.

बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग पर एलजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि जब तक बीजेपी की तरफ से लिस्ट जारी नहीं होती तब तक हम इंतजार करेंगे. अगर उचित सम्मान नहीं मिला तो हमारी पार्टी का रास्ता खुला हुआ है. हम कहीं पर भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं. इतना ही नहीं उन्होंने हाजीपुर सीट पर दांवा ठोकते हुए कहा कि वो इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कई बार कहा कि राजनेता साधू नहीं होते बल्कि परिस्थितियों के हिसाब से फैसला लेते हैं.

हमारे कार्यकर्ता निराश हैं- पारस

बता दें कि पशुपति पारस बिहार में एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा, "हम एनडीए गठबंधन का हिस्सा है. वफादारी के साथ मित्रता निभाई है. पीएम, गृहमंत्री और जेपी नड्डा का सम्मान करता हूं. मीडिया में खबरें चली कि हमारी पार्टी को तरजीह नहीं दी गई. इससे हमारी पार्टी के कार्यकर्ता निराश है."

पशुपति पारस के बयान के क्या हैं मायने?

पशुपति पारस ने इशारों में कह दिया है कि वो ज़्यादा दिनों तक एनडीए का हिस्सा नहीं रहेंगे. लेकिन वो खुद से अलग होने का ऐलान नहीं कर रहे हैं, एक तरह से वह जिम्मेदारी बीजेपी पर डाल रहे हैं.

हाजीपुर पर रार बरकरार!

दरअसल, पशुपति पारस के भतीजे और दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान भी हाजीपुर सीट पर दावा ठोक रहे हैं. चाचा और भतीजे में असली लड़ाई इसी सीट को लेकर मानी जा रही है. इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि हाजीपुर की सीट बीजेपी ने चिराग पासवान को देने का फैसला किया है. सूत्रों ने यहां तक बताया कि चिराग पासवान इस बार जमुई से नहीं बल्कि हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. चिराग जहां जमुई से सांसद हैं, वहीं पारस अभी हाजीपुर सीट से सांसद हैं. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने पारस को राज्यसभा भेजने का ऑफर दिया है.

बीजेपी के संभावित मंत्रियों की सूची आई सामने, लिस्ट में चौंकाने वाले कई नाम

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget