एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: 'आज वर्तमान में देश की हालत किसी से छुपी नहीं है', मोदी सरकार और मीडिया पर खूब बिफरे पप्पू यादव

Bihar Politics: पप्पू यादव लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं. वहीं, सुपौल में शुक्रवार को उन्होंने कहा कि जो लोग बीजेपी के खिलाफ बात करते हैं उसके खिलाफ ईडी और सीबीआई को दौड़ाते हैं.

सुपौल: 'जाप' प्रमुख पप्पू यादव (Pappu Yadav) शुक्रवार की देर रात को सुपौल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया और मोदी सरकार (Modi Government) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बड़े बड़े चैनल वाले 'इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) के खिलाफ बोलने का सुपारी ले लिए हैं. इतना ही नहीं ये तमाम लोग खुद ही ज्योतिषाचार्य बन गए हैं. आगे केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज वर्तमान में देश की जो हालत है वो किसी से छुपी नहीं है. मुद्दे कुछ है और हो कुछ रहा है.

'इतिहास में इससे पहले कभी इस तरह की बात नहीं हुई'

पप्पू यादव ने कहा कि आज 184 सांसदों के बोलने की आजादी छीन ली गई है. इतिहास में इससे पहले कभी इस तरह की बात नहीं हुई थी. आप चंगेज खां, हिटलर और मुसोलिनी को पार करते जा रहे हैं. जो लोग बीजेपी के खिलाफ बात करते हैं उसके खिलाफ ईडी और सीबीआई को दौड़ाते हैं. भारतीय संसद में पहली बार संविधान के विपरीत लोकतंत्र की हत्या हुई है.

भारत में अब वैसे भी कुछ बचा नहीं है- पप्पू यादव

आगे 'जाप' प्रमुख ने कहा कि इतनी बड़ी घटना हुई. साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ दिया और ये लोग जात का राग अलाप रहे थे. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम और सीएम का कोई जात होता है क्या? जब देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की जात हो तो कुछ बचेगा क्या? भारत में अब वैसे भी कुछ बचा नहीं है. दरअसल, एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पप्पू यादव सुपौल पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से मुखातिब होकर ये सारी बातें कही. बता दें कि लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने सदन की अवमानना के मामले में 20 दिसंबर को 2 और सांसदों को निलंबित कर दिया. इनमें कांग्रेस सांसद सी थॉमस और CPIM के एएम आरिफ शामिल थे. इसके साथ ही संसद के दोनों सदनों से निलंबित किए गए सांसदों की संख्या 143 हो गई. इस मुद्दे पर पूरे देश में जमकर राजनीति हो रही है.

ये भी पढ़ें: Lalan Singh: जेडीयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष बदले जाने के सवाल पर ललन सिंह भड़के, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर दिए ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget