एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: 'राजनीति ही नहीं बल्कि बिहार भी छोड़ दूंगा', जानिए पप्पू यादव ने किस बात पर किया बड़ा एलान

One Nation One Election: पप्पू यादव केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है. वहीं, शनिवार 'वन नेशन वन इलेक्शन' के मुद्दे पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

पटना: जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) शनिवार को 'वन नेशन वन इलेक्शन' (One Nation One Election) और संसद के विशेष सत्र (Special Session of Parliament) पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर जमकर हमला बोला. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को लेकर भी सवाल खड़ा किया. पप्पू यादव ने कहा जिस दिन हमारी सरकार बनेगी तो हम वन नेशन वन स्टेट एवरीवन एंप्लॉयमेंट की बात करेंगे. हर परिवार को नौकरी नहीं दे पाऊंगा तो 50 लाख के रोजगार की गारंटी दूंगा. ऐसा यदि मैं नहीं कर पाया तो आजीवन राजनीति ही नहीं बल्कि बिहार भी छोड़ दूंगा.

कांग्रेस मेरे खून और मेरे सांस में है- पप्पू यादव 

दरअसल, कुछ दिन पहले पप्पू यादव की पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह पर बीजेपी के नेताओं से मिली भगत का आरोप लगाया था. पत्रकारों ने इस पर पप्पू यादव से सवाल किया तो उन्होंने कांग्रेस का समर्थन किया और कहा कि मुझे किसी से कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं है. कांग्रेस मेरे खून और मेरे सांस में है. कांग्रेस जानती है कि पप्पू यादव हमारे और आइडियोलॉजी के साथ है. हम काफी पहले से कांग्रेस के आइडेंटिटी के साथ हैं. 

पप्पू यादव ने लालू-नीतीश पर कसा तंज

वहीं, पूछा गया कि आप 2014 के पहले नरेंद्र मोदी का नाम लेते थे. इस पर पप्पू यादव काफी गुस्सा हो गए और गुस्से में उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के अलावा किसी की तारीफ नहीं किया हूं. नरेंद्र मोदी की तारीफ अगर किया हूं तो उसका प्रमाण दिखा दीजिएगा तो मैं बिहार छोड़ दूंगा. पप्पू यादव इतना ही नहीं रुके आगे उन्होंने कहा कि चमड़े का मुंह है कुछ भी नहीं बोल दीजिए. मैं लालू-नीतीश नहीं हूं.

'हिंदू-मुस्लिम करने की जरूरत नहीं होगी'

पप्पू यादव ने पीएम मोदी को सलाह दी और कहा कि मैं नरेंद्र मोदी को एक नेक सलाह देना चाहता हूं कि जो 5 दिन का सत्र बुला रहे हैं तो प्रधानमंत्री 'वन नेशन वन इलेक्शन' के बजाए वन नेशन वन एजुकेशन सिस्टम को आप लागू कीजिए. आप 'वन नेशन एवरीवन एंप्लॉयमेंट' पर बात कीजिए. मैं आपको चुनौती देता हूं कि कभी आपको हिंदू-मुस्लिम करने की जरूरत नहीं होगी. 

ये भी पढ़ें: Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र को लेकर केंद्र पर भड़की JDU, नीरज कुमार ने मोदी सरकार को बताया हिंदू विरोधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget