एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर के मैटर के बीच क्यों हो रही पप्पू सिंह की चर्चा? 2 बार रहे सांसद, 1000 करोड़ से ऊपर की संपत्ति

Pappu Singh Profile: 65 वर्षीय कांग्रेस नेता उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह पूर्णिया ही नहीं बल्कि बिहार और देश भर में जाना माना चेहरा हैं. इनके पास बड़ा व्यवसाय है जो पूर्णिया ही नहीं पूरे देश में चलता है.

Pappu Singh News: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर एक तरफ आमरण अनशन पर हैं तो इस बीच वैनिटी वैन के मालिक और पूर्व सांसद पप्पू सिंह की भी चर्चा शुरू हो गई है. पटना परिवहन कार्यालय ने वैनिटी वैन में कई खामियों को पकड़ा गया है. पेपर समेत कई तरह की बातें सामने आईं हैं. कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर को वैनिटी वैन देकर पप्पू यादव भी फंस गए हैं. जानिए पप्पू सिंह के बारे में जिनकी चर्चा प्रशांत किशोर के मैटर में खूब हो रही है.

65 वर्षीय कांग्रेस नेता उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह पूर्णिया ही नहीं बल्कि बिहार और देश भर में जाना माना चेहरा हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके पास 1000 करोड़ से ऊपर की संपत्ति है. वैनिटी वैन को उन्होंने 2011 में शौक के लिए खरीदा था. खुद वह इससे चलते थे, कुछ महीनों से उन्होंने इसे प्रशांत किशोर को सौंप दिया था. पप्पू सिंह पूर्णिया लोकसभा सीट से 2009 से लेकर 2019 तक दो बार लगातार बीजेपी के टिकट पर सांसद रह चुके हैं. इनके पास बड़ा व्यवसाय है जो पूर्णिया ही नहीं पूरे देश में चलता है.

मां भी रह चुकी हैं सांसद

पप्पू सिंह का पूरा परिवार पढ़ा लिखा और राजनीतिज्ञ रहा है. इनकी मां माधुरी सिंह भी कांग्रेस के टिकट पर दो बार 1980 से लेकर 1989 तक सांसद रह चुकी हैं. इंदिरा गांधी के मरने के बाद जब चुनाव हुआ था तो रिकॉर्ड मतों से माधुरी सिंह कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीता था. इनके बड़े भाई एनके सिंह आईएएस अधिकारी रह चुके हैं. अभी योजना आयोग के अध्यक्ष हैं.

पप्पू सिंह 2019 में बीजेपी से नाता तोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए. हालांकि 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए. 2024 में वह लोकसभा चुनाव ही नहीं लड़े. बताया जाता है कि खुलकर नहीं लेकिन अंदर से वह पप्पू यादव को सपोर्ट कर रहे थे. इसके चलते पप्पू यादव की पूर्णिया से निर्दलीय जीत भी हुई. 

कांग्रेस में रहते हुए वह प्रशांत किशोर को काफी मदद कर रहे हैं. प्रशांत किशोर का कार्यालय पटना के पाटलिपुत्र स्थित जिस जगह पर चल रहा है वो भी पप्पू सिंह की है. कुल मिलाकर बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर को पूरी तरह से मदद करने वाले अभी पप्पू सिंह हैं जो पीछे से चल रहे हैं. अब वैनिटी वैन के कारण वे सुर्खियों में आ गए हैं.

यह भी पढ़ें- Exclusive: प्रशांत किशोर ही नहीं चाहते थे कि उनका मेडिकल हो, BP तक जांच नहीं कराई, डॉक्टर का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget