एक्सप्लोरर

'अब समय आ गया है कि भारत स्पष्ट और निर्णायक कदम उठाए', 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सांसद पप्पू यादव

Operation Sindoor: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भारतीय सेना 140 करोड़ देशवासियों की खुशियों, स्वाभिमान और सम्मान की मजबूत ढाल है. उन्होंने केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है.

Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सांसद पप्पू यादव ने भारतीय सेना की प्रशंसा की है. पाकिस्तान और पीओके में आतंकवाद के खिलाफ की गई पर उन्होंने कहा कि भारत की सेना विश्व की सक्षम सेनाओं में से एक है. बुधवार (7 मई, 2025) को पप्पू यादव पूर्णिया में प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे.

पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा, "अब समय आ गया है कि भारत स्पष्ट और निर्णायक कदम उठाए. पीओके को भारत का हिस्सा बनाना अब केवल सपना नहीं, बल्कि संकल्प होना चाहिए." उन्होंने कहा कि भारतीय सेना को 140 करोड़ देशवासियों की खुशियों, स्वाभिमान और सम्मान की मजबूत ढाल बताया. बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में निहत्थे लोगों की हत्या से आतंकियों के खिलाफ गुस्से की लहर दौड़ गई थी.

'हमें अपनी सेना को पूरी तरह स्वतंत्र और समर्थ बनाना होगा'

गौरतलब है कि भारत समेत दुनिया भर में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में बयान देते हुए आतंक को मिट्टी में मिलाने का संकल्प लिया था. इसके बाद 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर चलाकर सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया. सांसद पप्पू यादव ने पहलगाम हमले के जवाब में की गई कार्रवाई पर कहा, "देशहित में राजनीति से ऊपर उठकर हमें अपनी सेना को पूरी तरह स्वतंत्र और समर्थ बनाना होगा. जब पूरा देश एकजुट होकर सेना के पीछे खड़ा हो, तब कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं."

अबकी बार इतिहास बदलने का वक्त: सांसद पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि इस बार फैसला होना चाहिए. अबकी बार इतिहास बदलने का वक्त है. इससे पहले सांसद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सेना के शौर्य को सलाम किया था. केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए उन्होंने लिखा, "पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को मुक्त कराने के फैसले की आवश्यकता है. हमारी सेना 24 घंटे में पीओके को भारत में मिला देगी."  

ये भी पढ़ें- Bihar News: 'पुलिस एस्कॉर्ट चाहिए...', थाने में जब 'ADM' बनकर पहुंचा युवक, ऐसे खुली पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget