एक्सप्लोरर

बिहार के चुनाव में अब जिन्ना का ‘जिन्न’, जानिए टिकट बंटवारे पर कैसे मुश्किल में फंस गई कांग्रेस

बीजेपी को जैसे ही पता चला कि कांग्रेस ने जिन्ना समर्थक मशकूर अहमद उस्मानी को टिकट दिया है, वैसे ही केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है. इतना ही नहीं गिरिराज सिंह भी इस बहस में कूद पड़े हैं.

नई दिल्लीः बिहार के चुनाव में एक टिकट कांग्रेस के लिए मुसीबत बन गई है. जिन्ना समर्थक को चुनाव लड़ाने पर बीजेपी ने आसमान सिर पर उठा लिया है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से लेकर गिरिराज सिंह तक इस बहस में कूद पड़े हैं. कांग्रेस ने तो जैसे बीजेपी को बैठे बिठाए एक मुद्दा पकड़ा दिया है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रहे मशकूर अहमद उस्मानी को टिकट दिया है. वे दरभंगा के जाले से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. अलीगढ़ में उन पर राष्ट्रद्रोह का मुक़दमा भी दर्ज हुआ था. जिन्ना के समर्थन वाले उनके बयान के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं.

मशकूर उस्मानी को टिकट मिलने की खबर पहुंचते ही बीजेपी के नेता सुपर एक्टिव हो गए हैं. सबसे पहले क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मोर्चा खोला. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि जिन्ना समर्थक को टिकट देना अफ़सोसजनक है. फिर तो केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी फार्म में आ गए. वैसे भी ये उनका पसंदीदा सब्जेक्ट है. गिरिराज ने कहा कांग्रेस ऐसे नेता को कैसे टिकट दे सकती है. जिन्होंने अपने ऑफिस में जिन्ना का पोस्टर लगाया था. क्या शर्जिल इमाम अब चुनाव प्रचार के लिए यहीं आयेंगे.

जेडीयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने तो सीधे सीधे सोनिया गांधी को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा ये नक़ली गांधी वाले असल में जिन्ना की सोच वाले हैं. कहा जा रहा है कि कांग्रेस के इस फ़ैसले से तेजस्वी यादव भी खुश नहीं हैं. पटना में कांग्रेस नेताओं को दिए डिनर में उन्होंने ये बात पार्टी नेताओं से बता दी है. तेजस्वी यादव को डर है कि बीजेपी इसी बहाने कहीं मिथिला में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण न करा दे.

जाले से विधायक रहे ऋषि मिश्र कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहते थे. वे पुराने कांग्रेसी रहे हैं. उनके पिता विजय मिश्र भी सांसद रहे. उनके दादा ललित नारायण मिश्र इंदिरा गंधी के साथ रेल मंत्री थे. टिकट न मिलने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा ने धोखा किया है. वे जिन्ना समर्थक को टिकट दिलाने में कामयाब रहे.

उधर कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार मकशूर उस्मानी का बचाव करने में जुटी है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी असली मुद्दे से भटक रही है. गांधी के हत्यारे गोडसे के समर्थक हमें उपदेश दे रहे हैं. लेकिन इतना सच है कि बिहार चुनाव में कश्मीरी आतंकवादी के बाद अब जिन्ना की भी वापसी हो गई है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget