एक्सप्लोरर

BPSC Teacher News: बीपीएससी शिक्षक भर्ती के एडमिट कार्ड को लेकर नोटिफिकेशन जारी, जानें अभ्यर्थी कब कर सकेंगे डाउनलोड

BPSC News: बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी किया है. वहीं, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के कोड की विस्तृत जानकारी 5 दिसंबर को उपलब्ध कराई जाएगी.

पटना: शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के लिए दो दिसंबर से अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग ने इसके लिए नोटिस जारी किया है. दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC Teacher) का आयोजन 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक किया जाएगा. इस बार कुल 7.32 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि पहले चरण में 8.26 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. वहीं, परीक्षा केंद्र के कोड की विस्तृत जानकारी 5 दिसंबर को उपलब्ध कराई जाएगी.

बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने दी जानकारी

8 से 12 दिसंबर तक एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की रहेगी. परीक्षा के लिए दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. ये सभी परीक्षाएं प्रदेश भर के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी. विभिन्न कक्षाओं के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं. वहीं, एडमिट कार्ड को लेकर बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने एक्स पर लिखा कि 'हम हर साल 30 सितंबर को सीसीई पीटी और हर साल जनवरी के पहले सप्ताह में मेन्स आयोजित करने की योजना बना रहे हैं. इंटीग्रेटेड 69वीं सीसीई मेन्स परीक्षा 3-7 जनवरी 2024 और 70वीं सीसीई पीटी 30 सितंबर को आयोजित होने की संभावना है. टीआरई भी हर साल अगस्त के आखिरी सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है.'

शिक्षक भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी

बता दें कि परीक्षा में सभी विषयों के 150 अंक निर्धारित होंगे और 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए अभ्यर्थियों को 'Bihar Teacher Phase 2 Exam 2023' विकल्प चुनना होगा.

ये भी पढ़ें: Bihar News:  मधेपुरा के DM की कार दुर्घटना मामले में एसपी ने कार्रवाई को लेकर दी जानकारी, जानिए क्या बताया अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget