एक्सप्लोरर

Bihar Train Accident: 'ये भयावह दृश्य है', नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर बोले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

North East Express Accident: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के बाद अब इस पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है.

Ashwini Kumar Choubey Bihar Train Accident: बिहार में बुधवार को नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express) हादसे का शिकार हो गई. यहां बक्सर और आरा के बीच रघुनाथपुर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर12506) की 21 बोगियां पटरी से उतर गईं. अब इस मामले नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. इसी क्रम में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Kumar Choubey) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. इस ट्रेन हादसे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि ये भयावह दृश्य है.

 केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा "यहां की जनता ने जिस प्रकार से राहत बचाव कार्य में सहयोग किया वह सराहनीय है. यहां के लोगों ने और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष को जानकारी दी. मैंने रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यलय तक जानकारी दी. राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है. आसपास के अस्पतालों को जानकारी दी गई. रेवले की टीम आ चुकी है. हम परिचालन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगे हैं. जांच पड़ताल चल रही है."

दानापुर रेल मंडल डीआरएम ने क्या बताया
वहीं दानापुर रेल मंडल डीआरएम जयंत चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि  21 डब्बे पटरी से उतरे हैं और 2 बोगियां पलट गई हैं. रेल मंत्रालय ने दुर्घटना की जांच का आदेश दिया है. जांच टीम रेल मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगी. घटना क्यों हुई यह जांच के बाद पता चलेगा. हादसे के बाद रेलवे ने अपना काम शुरू कर दिया है. ट्रैक पर डैमेज ट्रेन को हटाने की कवायद शुरू हो गई है. जल्द यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी. बता दें दिल्ली के आनंद विहार से असम के कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगिंया पलट गईं.

इस ट्रेन हादसे में चार लोगों की मोत हो गई है. वहीं इस ट्रेन हादसे में घायल होने वाले लोगों की संख्या 70 बताई जा रही है. फिलहाल रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है. उत्तर रेलवे ने पटना के लिए 9771449971, दानापुर के लिए- 8905697493, आरा के लिए 8306182542, और कंट्रोल रूम के लिए 7759070004 नंबर जारी किया है.

Buxar Train Accident: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की छह बोगियां हुईं बेपटरी, 4 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget