एक्सप्लोरर

C Voter Survey: नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर या… CM की रेस में आगे कौन? चौंका देगा ताजा सर्वे

C Voter Survey: प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री की रेस में जनता की दूसरी पसंद बन गए हैं. चिराग की बात की जाए तो सीएम की रेस की लोकप्रियता में कुछ उछाल जरूर आया है.

Bihar C Voter Survey News: इस साल (2025) बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. एनडीए से सीएम फेस नीतीश कुमार (Nitish Kumar) हैं तो वहीं इंडिया गठबंधन से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) तय हैं, लेकिन सी-वोटर के ताजा सर्वे में हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है. किसके सिर ताज सजेगा यह तो चुनाव के बाद साफ होगा, लेकिन जनता का मूड बहुत कुछ साफ कर रहा है. ताजा सर्वे में जो आंकड़े आए हैं उसमें तेजस्वी यादव सीएम की रेस में सबसे आगे हैं. अन्य नेताओं में उतार-चढ़ाव हुआ है.

फरवरी के मुकाबले तेजस्वी की घटी लोकप्रियता

सी-वोटर के जून 2025 के सर्वे के अनुसार, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 35 प्रतिशत लोगों की पसंद के साथ मुख्यमंत्री की रेस में पहले नंबर पर हैं. फरवरी में उनकी लोकप्रियता 41% थी, अप्रैल में 36% और अब जून में 35% पर आ गई. इस 6 फीसद की गिरावट ने तेजस्वी यादव के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. ऐसे में सर्वे के आंकड़े हैरान कर देने वाले जरूर हैं.

रेस में दूसरे नंबर हैं जन सुराज के प्रशांत किशोर

उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात करें तो फरवरी में 18 फीसद लोग उन्हें सीएम के तौर पर पसंद करते थे. अप्रैल में यह आंकड़ा 15% तक था और जून में फिर यह बढ़कर 17 प्रतिशत तक पहुंच गया है. दूसरी ओर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर इस सर्वे में दूसरे नंबर पर उभरकर सामने आए हैं. उनकी लोकप्रियता फरवरी में 15 फीसद थी तो अप्रैल में 17 और जून में यह 18% हो गई. यानी प्रशांत किशोर भी इस चुनाव में बहुत कुछ कर सकते हैं. इसके साथ ही प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री की रेस में जनता की दूसरी पसंद बन गए हैं.

चिराग और सम्राट चौधरी का क्या है हाल?

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तो बिहार से चुनाव लड़ने के मूड में हैं. इस बीच सीएम की रेस की लोकप्रियता में कुछ उछाल जरूर आया है. यह अच्छा संकेत है. फरवरी में जहां केवल 4 फीसद लोग उन्हें पसंद करते थे तो यह जून में 10 फीसद हो गया है. अप्रैल का आंकड़ा 6 फीसद था. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की लोकप्रियता में भी उतार-चढ़ाव हुआ है. फरवरी में 8% लोग उन्हें पसंद करते थे, अप्रैल में यह 13% तक पहुंचा, लेकिन जून में फिर 10% पर आ गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget