एक्सप्लोरर

Bihar Bypoll Result 2024: 'पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व का कमाल', सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री को दी बधाई

Nitish Kumar News: बिहार के चार विधानसभा उपचुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी को बधाई दी.

Bihar Bypoll Result 2024: बिहार में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम शनिवार अपराह्न घोषित कर दिए गए जिसके तहत सभी सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. इसके साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा में एनडीए की जीत हुई है. इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी बहुमत से शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है.

एनडीए नेताओं ने सीएम नीतीश से की मुलाकात

वहीं, बिहार के चार विधानसभा क्षेत्रों में हुए उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय सहित एनडीए के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और बधाई दी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और एनडीए प्रत्याशियों की जीत पर बधाई दी.

बिहार की चार सीटों पर एनडीए की जीत

बता दें कि बिहार में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया. रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज में एनडीए के प्रत्याशी विजई घोषित किए गए. बेलागंज विधानसभा से जेडीयू की मनोरमा देवी, तरारी से बाहुबली नेता सुनील पांडेय के पुत्र विशाल प्रशांत ने जीत दर्ज की. गया जिले की इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की दीपा मांझी तथा रामगढ़ से भाजपा के अशोक सिंह ने जीत दर्ज की.

(आईएएनएस से भी जानकारी)

ये भी पढ़ें: Ramgarh Seat: पिता आरजेडी बिहार अध्यक्ष, भाई सांसद, आखिर कैसे अजीत सिंह को करना पड़ा हार का सामना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget