एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के बेटे निशांत की हो गई पार्टी में एंट्री! JDU से आया बयान, बताया गया CM मटेरियल

Nishant Kumar: नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार से होली के मौके पर पूर्व उद्योग मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता जय कुमार सिंह ने मुलाकात की. मुलाकात के बाद बड़ा दावा किया है.

Nishant Kumar: बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है. पूर्व उद्योग मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता जय कुमार सिंह (Jai Kumar Singh) ने शनिवार (15 मार्च) को एबीपी न्यूज़ (ABP News) से बातचीत में बड़ा दावा किया. कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत की आज जेडीयू (JDU) में एंट्री हो गई है. आज वह जेडीयू के रंग में रंग गए. उन्होंने पैर छूकर मुझे प्रणाम किया. मैंने कहा कि आपका आगमन जेडीयू को ऊपर तक ले जाएगा. इस पर उन्होंने धन्यवाद दिया.

बात को दोहराते हुए जय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी में निशांत का आगमन आज से हो गया है. आगे चलकर औपचारिकताएं पूरी होंगी. हम लोग चाहते हैं वह चुनाव लड़ें. उन्होंने निशांत को योग्य और काबिल बताया. कहा कि सीएम मटेरियल हैं. कार्यकर्ताओं की डिमांड थी कि वह पार्टी में आएं. जय कुमार सिंह होली पर सीएम आवास गए थे. नीतीश और निशांत से मुलाकात कर जब वे बाहर निकले तो उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बात की.

क्या कह रहे जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता?

सबके मन में बस सवाल यही है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार क्या सक्रिय राजनीति में जल्द आने वाले हैं? शनिवार को होली पर नीतीश कुमार और निशांत कुमार से मिलकर बाहर निकल रहे जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ा बयान दिया. मुलाकात के बाद जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज खास बात यह है कि नीतीश के साथ उनके बेटे निशांत हैं. निशांत हम लोगों से आज मिले हैं. नीतीश कुमार ने मुलाकात कराई है. हम लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत सक्रिय राजनीति में आएं. चुनाव लड़ें. काफी काबिलियत है. युवा हैं. इंजीनियर हैं. 

जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि निशांत काबिल हैं. योग्य हैं, लेकिन सियासत में आएंगे या नहीं इस पर निर्णय निशांत और नीतीश कुमार को लेना है. बता दें कि निशांत कुमार को लेकर अटकलें तेज हैं. पटना में जेडीयू दफ्तर के आगे कई पोस्टर भी लगे हैं. जेडीयू नेताओं ने पोस्टर के जरिए राजनीति में आने का आग्रह किया है. इसी बीच सीएम आवास में वह पिता नीतीश कुमार के साथ हैं. चर्चा तेज है कि होली के बाद राजनीति में आ सकते हैं. अब देखना होगा कि आगे क्या होता है.

यह भी पढ़ें- Patna News: होली के जश्न के बीच पटना पुलिस ने कर दी बड़ी कार्रवाई, 52 लोगों को जेल में ठूंसा, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget