एक्सप्लोरर

RCP Singh Joins BJP: आरसीपी सिंह बीजेपी में शामिल, पार्टी जॉइन करते ही कहा- नीतीश बाबू आप PM थे और PM ही रहेंगे

RCP Singh News: दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी में शामिल कराया. इस मौके पर आरसीपी सिंह ने जमकर भड़ास निकाली है.

पटना: जेडीयू से इस्तीफा देकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उनकी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने गुरुवार (11 मई) को दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ले ली. दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने पार्टी में शामिल कराया. इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी उपस्थिति रहे. पार्टी जॉइन करते ही आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया.

मीडिया को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि सब नीतीश कुमार को पीएम कहते हैं. वो खुद भी नीतीश कुमार को पीएम मानते हैं. वो तो पहले ही कह चुके हैं कि नीतीश बाबू पीएम थे, पीएम हैं और पीएम ही रहेंगे लेकिन पीएम का मतलब क्या होता है पलटी मार. पहचान क्या बनी है. बताइए कि आपने कितनी बार विश्वासघात किया है.

'आज देश कहां चला गया और बिहार वहीं'

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पहले क्या बोलते थे कि देश में कोई काम नहीं हो रहा है. हमने कई बार उनको आईना दिखाने की कोशिश की. अगर काम नहीं हो रहा है तो नीतीश कुमार ये बताएं कि आज भारतवर्ष दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. यह कैसे हुआ? आज मुंबई गए हैं वहां वो बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं. जरा सोचिए कि देश कहां चला गया और बिहार आज कहां है?

आरसीपी सिंह बोले- सी शब्द से नीतीश को प्रेम

आरसीपी सिंह ने कहा कि पहले जब भी नीतीश कुमार के पास जाते थे तो वो कहते कि क्राइम और करप्शन के वो खिलाफ हैं. उनको सी (C) शब्द से बड़ा प्रेम है लेकिन सी से चेयर (Chair) भी होता है. आज कल वो कुर्सी के लिए ही सब कर रहे हैं. आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में 2005 से भी खराब स्थिति हो गई है. आप एक मुख्यमंत्री का नाम बता दीजिए जो तीन दिन में तीन प्रदेश में है. ये किस काम के लिए हैं? एक दिन ओडिशा, दूसरे दिन झारखंड तो तीसरे दिन मुंबई पहुंच गए.

नीतीश कुमार पर हमला करते हुए आगे आरसीपी सिंह ने कहा कि वो बार बार इतिहास की बात करते हैं. नीतीश कुमार इतिहास मत भूलें. 2019 में भी विपक्षी एकता की बात चली थी लेकिन नीतीश कुमार क्या एकता करेंगे. उनके नेता कौन हैं? बिना नेता की एकता होती है क्या?

यह भी पढ़ें- Bihar: 'दोषी हूं तो गोली से उड़ा दो...', बाहर आते ही पॉलिटिकल हुए आनंद मोहन! मंच से क्यों लिया इन दो नेताओं का नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget