एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार की NDA में होगी वापसी? BJP से पैरवी करने के लिए यह बड़ा नेता तैयार

Upendra Kushwaha Statement: आरएलजेडी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश कुमार का आरजेडी के साथ जाना आत्मघाती कदम था. मीडिया से बातचीत में उन्होंने एक और बयान दिया है जिसके बाद हलचल तेज है.

पटना: बिहार के सियासी गलियारे में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर हलचल तेज है. मंगलवार (26 दिसंबर) को मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि बाद में जेडीयू नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) ने इसका खंडन कर दिया. इस बीच नीतीश कुमार को लेकर भी कयास लगाया जाने लगा कि कहीं मुख्यमंत्री फिर से एनडीए में तो नहीं जाने वाले हैं? अगर ऐसा हुआ भी तो एक बड़ा नेता उनके लिए पैरवी करने को तैयार है.

'आरजेडी के साथ जाना नीतीश का आत्मघाती कदम'

दरअसल, मंगलवार को आरएलजेडी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया को दिए बयान में कहा, "नीतीश कुमार का आरजेडी के साथ जाना आत्मघाती कदम था. अगर नीतीश कुमार सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करें कि आरजेडी से उनका संबंध टूट गया और अगर एनडीए में फिर से शामिल होने की बात होगी तो फैसला बीजेपी के लोग करेंगे लेकिन हम उनके लिए पैरवी जरूर कर देंगे."

उपेंद्र कुशवाहा के बयान के बाद आने लगी प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले पर आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा खुद को और अपनी पार्टी को देखें कि कहां पर हैं. वो बीजेपी की पिच पर जाकर खेलना चाह रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनको भाव नहीं दे रही है. जिस तरह के चक्रव्यूह में बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को फंसाया है वो बेचैनी में हैं और बौखलाहट में हैं.

वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा खुद कहां के हैं पहले ये बता दें. कहते हैं कि जेडीयू कहीं का नहीं रहेगा, आरजेडी कहीं की नहीं रहेगी, ये सारी बातें उपेंद्र कुशवाहा को क्या बोलनी चाहिए? कौन हैं उपेंद्र कुशवाहा कौन पूछ रहा है?

बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि वर्षों जिसका विरोध करते रहे आज आप उसी की गोद में बैठे हैं. गोदी में नहीं बैठे हैं, सच्चाई ये है कि आप उनके राजनीतिक दरबार की दरवानी कर रहे हैं. लालू यादव के साथ जाना जनता दल यूनाइटेड की ताबूत में अंतिम कील है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'मौर्य, मारन, चंद्रशेखर को मिली हिंदुओं को गाली देने की सुपारी', सुशील कुमार मोदी ने जवाब में कही बड़ी बात

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget