एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Reaction: उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर आ गई नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया, दो लाइन कहा और काट ली कन्नी

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को नीतीश कुमार को सामने आने के लिए और मीटिंग बुलाकर कंफ्यूजन दूर करने की बात कही. इधर नीतीश कुमार ने उनको लेकर एक बड़ी बात कह दी है.

पटना: बिहार जेडीयू में घमासान है. एक ओर उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) नीतीश कुमार के साथ खड़े रहने की बात कर रहे तो दूसरी ओर मुख्य़मंत्री ने साफ कह दिया है कि उनको कोई लेना देना नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा को लेकर पूछे गए सवाल पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) तिलमिला गए. कहा कि उनको लेकर मुझसे कोई सवाल नहीं पूछें. उनको जो बोलना है बोलने दीजिए. हमसे कुछ मत पूछिए. छोड़ दीजिए उनका जो मन में आए वो बोलते रहते हैं. हमारी पार्टी की ओर से उनपर कोई भी व्यक्ति कुछ नहीं बोलेगा.

नीतीश कुमार को कुशवाहा से मतलब नहीं

मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश, तेजस्वी समेत कई अन्य नेता पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की. उपेंद्र कुशवाहा के सवालों पर तिलमिलाते हुए नजर आए और साफ शब्दों में कह दिया कि हमको उनसे कोई मतलब नहीं है. इधर, उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई सारी बातें भी कहीं. उन्होंने कहा कि साजिश हो रही है. नीतीश कुमार पार्टी की मीटिंग बुलाएं. वो जब बोलेंगे मैं मिलने और बात करने के लिए तैयार हूं. उनके बयान से ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीएम ने कुशवाहा की बातों से कन्नी काट ली है. इस बारे में वो कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं.

सुशील मोदी की ट्वीट पर नीतीश ने कहा कोई मतलब नहीं

बता दें कि आज कर्पूरी ठाकुर की जयंती है. इसे हर साल की तरह इस बार भी पटना में मनाया गया. कर्पूरी ठाकुर को लेकर भी मुख्यमंत्री नीतीश ने कई सारी बातें कहीं हैं. उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी की जन्म स्थल और कर्म स्थल पर हम जाते हैं. कर्पूरी जी की कितनी बड़ी भूमिका है राज्य को बढ़ाने की, हम उनके विचार को मानते हैं और उन्हीं की बात को लेकर चल रहे हैं. वहीं सुशील मोदी की ट्वीट पर कहा कि वह बोलते रहते हैं. हमको उनकी बातों से कोई मतलब नहीं है. महागठबंधन साथ आ गई है तो इस पर उनको जो भी बोलना है बोलते रहें. उनके बोलने का क्या मतलब है. कुछ भी बोल देते.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'उपेंद्र कुशवाहा को कमजोर करने का मतलब नीतीश को कमजोर करना', JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget