एक्सप्लोरर

Nitish Kumar PM Candidate: 'नरेंद्र मोदी नहीं... पीएम लायक नीतीश', पढ़ें ललन सिंह ने 2024 के प्लान पर क्या कहा

Nitish Kumar: नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं. वहीं, इसको लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जमुई में बयान दिया है.

पटना: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) केंद्र की राजनीति को लेकर सुर्खियों में हैं. जेडीयू (JDU) के तमाम नेता नीतीश कुमार को पहले ही पीएम मैटेरियल बता चुके हैं. वहीं, जमुई में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने शनिवार को एक सभा संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जिस योजना को 2015 में लागू करते हैं उसी योजना को पीएम नरेंद्र मोदी 2019 में लागू करते हैं. इसके बाद लोगों से पूछते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने लायक नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हैं या नीतीश कुमार हैं, ये फैसला आपको करना है. नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण हैं.

'जो देश को आगे बढ़ाने के बारे में सोचे'

ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री इस देश में किसको होना चाहिए? जिसकी सोच हो, जो देश को आगे बढ़ाने के बारे में सोचे. जो देश के लोगों की आर्थिक उन्नति करने के बारे में सोचता हो, उसको प्रधानमंत्री बनने का हक है, उसको प्रधानमंत्री बनने का कोई हक नहीं है जो दूसरे का नकल कर योजना लागू कर खुद की पीठ थपथपाता हो. नरेंद्र मोदी तो दो ही योजना की बात करते रहते हैं.

'केंद्र सरकार योजना को लेकर नकल करती है'

आगे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार सोचते हैं. बिहार में साइकिल योजना और पोशाक योजना शुरू की. इसके बाद पूरे देश में इस योजना को लागू किया गया है. नीतीश कुमार बिहार के हर घर में बिजली पहुंचा दी. 2018 में हर घर में बिजली पहुंच गई. इसके बाद भारत सरकार ने उसी योजना को पूरे देश में लागू किया. नीतीश कुमार ने 2015 में हर घर नल योजना की शुरुआत की, ये देख प्रधानमंत्री 2019 में इस योजना को पूरे देश के लिए लागू करते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘पीके-नीतीश देह से दू आउर दिमाग से एके है’, BJP ने प्रशांत किशोर और CM को बताया साथी, कहा- क्या पॉलिटिक्स है भाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget