एक्सप्लोरर

JDU MLA Audio Viral: 'इतना जूता मारेंगे न... दिमाग दुरुस्त हो जाएगा', तारापुर के विधायक ने फोन पर धमकाया

Bihar News: वायरल ऑडियो जेई आमोद कुमार और जेडीयू के विधायक राजीव कुमार सिंह के बीच बातचीत का है. जेई ने इस मामले में शिकायत करने की बात कही है. जानिए पूरा मामला.

भागलपुर: तारापुर से जेडीयू के विधायक राजीव कुमार सिंह (JDU MLA Rajeev Kumar Singh) का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. वायरल ऑडियो में विधायक राजीव कुमार सिंह एक पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट से बात कर रहे हैं. इस दौरान वे पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को खूब गाली दे रहे हैं और फोन पर धमकी भी दे रहे हैं. बीते मंगलवार को यह ऑडियो सामने आया है. भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरो माइल के निकट रहने वाले जेई आमोद कुमार ने इस मामले में शिकायत करने की बात भी कही है.

जेई आमोद कुमार ने बताया कि वे अभी मुंगेर में पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट के पद पर काम कर रहे हैं. वह तारापुर के विधायक की कार्यशैली से भयभीत हैं और डरे हुए हैं. आमोद ने कहा कि फोन पर विधायक राजीव सिंह आए दिन धमकी देते हैं वह नगरपालिका के तहत ड्यूटी पर थे तो राजीव कुमार सिंह ने एक नंबर से फोन किया और भद्दी भद्दी गालियां दी. अपशब्द बोलते हुए धमकी देने लगे.

जेई ने कहा- लिखित शिकायत कमिश्नर से करूंगा

विधायक के फोन और धमकी से भयभीत जेई आमोद कुमार ने बताया कि वह इसकी लिखित शिकायत करेंगे. वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी देना जरूरी है. वह कमिश्नर के पास इसकी लिखित शिकायत करेंगे. वहीं इस मामले में जब तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने मामले में बचते हुए कहा कि इस मामले में वह दूर दूर तक नहीं हैं. जेई मनगढ़ंत बातें कर रहे हैं. 

वायरल ऑडियो की बातचीत

विधायक- कौन बोल रहे हैं?

जेई- पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट

विधायक- अरे तुम हमको नहीं पहचान रहा है क्या?

जेई- हां

विधायक- पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट आज ही न हो? इसके बाद भी है पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट?

जेई- नहीं

विधायक- हम विधायक जी बोल रहे हैं... और क्या बोलते हैं अपने क्षेत्र में. ...विधायक पैरवी करेगा तो काम खराब कर देंगे, इतना जूता मारेंगे ना साले कि दिमाग दुरुस्त कर देंगे, तुम आना कल, कल आना तुम, तुमसे पूछते हैं.

जेई- इसका कोई चर्चा ही नहीं है तो यह सब क्यों बोल रहे हैं, यह आपके ही लोग कहते हैं कि...

विधायक- पागल, साला, कुत्ता... आना तुम.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मेन गेट पर लगा ताला तो विधानसभा परिसर में पीछे के रास्ते से घुसी बीजेपी, मुआवजे की मांग पर अड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget