एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव के लिए JDU की व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार, पार्टी का दावा- 'नीतीश के नेतृत्व में फिर सुशासन'

Shailendra Kumar: जेडीयू ने चुनाव की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. एक व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है, जिसमें यह तय किया जाएगा कि दिल्ली प्रदेश से कितने पदाधिकारी बिहार चुनाव में भाग लेंगे.

Shailendra Kumar News: जेडीयू के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने रविवार को एक बैठक के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह है कि संगठन को मजबूत किया जाए और दिल्ली प्रदेश से भी पूरी तैयारी के साथ बिहार चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित की जाए.

बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर काफी मजबूत

शैलेंद्र कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि हमारा लक्ष्य है कि एक बार फिर से बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की सरकार बने. लंबे समय तक हमारी सरकार बिहार में रही है और कुशासन को खत्म कर सुशासन की स्थापना हुई है. आज बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर काफी मजबूत हो चुका है. वहां रोजगार के नए अवसर तेजी से उत्पन्न हो रहे हैं. पूरे देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है, जहां बिहार जितना रोजगार मिल रहा हो.

जेडीयू ने चुनाव की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है और एक व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है, जिसमें यह तय किया जाएगा कि दिल्ली प्रदेश से कितने पदाधिकारी बिहार चुनाव में भाग लेंगे और उन्हें किन विधानसभा क्षेत्रों में जिम्मेदारी दी जाएगी. उन्होंने नारा दोहराया, '25 से 30, फिर से नीतीश', जो इस चुनाव अभियान की रीढ़ बनेगा.

प्रशांत किशोर को लेकर पूछे गए सवाल पर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर कल तक हमारी पार्टी का हिस्सा थे और उन्हें एक पद भी दिया गया था, लेकिन उनकी व्यक्तिगत आकांक्षाएं बहुत ऊंची थीं. पहले वह विभिन्न दलों के लिए रणनीति तैयार करते थे, अब खुद सत्ता में आने की इच्छा रखते हैं.

ऐसे में जब वह विपक्ष में काम कर रहे हैं, तो सवाल उठेंगे ही. उन्होंने अगर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं तो उन्हें सबूत पेश करने चाहिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप प्रमाणित नहीं हो पाया है. अगर उनके पास कोई प्रमाण है तो उन्हें अदालत या संबंधित एजेंसी के सामने प्रस्तुत करना चाहिए.

'चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है'

तेजस्वी यादव के जरिए लगाए गए आरोपों पर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, जो न तो केंद्र सरकार के अधीन है और न ही राज्य सरकार के. अगर आयोग को लगता है कि बिहार में अवैध मतदाताओं की संख्या अधिक है और वह इस पर कार्य कर रहा है, तो उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता. तेजस्वी यादव के आरोप पूरी तरह से निराधार और असंवैधानिक हैं. कोई भी वैध मतदाता मतदान से वंचित नहीं किया जाएगा.

जब उनसे यह पूछा गया कि भारत सामाजिक सुरक्षा के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर क्यों है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की भौगोलिक और सामाजिक स्थिति विश्व से अलग है. हमारा देश गांवों का है, जहां 80% लोग गांवों में रहते हैं. लेकिन, जो भी समस्याएं हैं, विषमताएं हैं, उन्हें हम आने वाले कार्यकाल में दूर करेंगे और जनता को स्पष्ट रूप से सुधार दिखेगा.

ये भी पढ़ें: Bihar E- Voting: 'अनोखा प्रयोग...', मोबाइल से वोटिंग करा के बिहार ने रचा इतिहास तो बोली BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'

वीडियोज

Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget