एक्सप्लोरर

Nitish Sarkar Floor Test: एनडीए में टूट के डर से बढ़ी नीतीश सरकार की टेंशन! RJD और BJP के बयान से सब साफ

Bihar NDA Government Tension: आरजेडी का कहना है कि 12 फरवरी को एनडीए के कई विधायक अपनी अंतर आत्मा की आवाज सुनकर निर्णय लेंगे. बीजेपी ने दावों को खारिज किया है.

पटना: बिहार में नीतीश सरकार (Nitish Government) की टेंशन बढ़ गई है. 12 फरवरी को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट (Floor Test) है और उसके पहले हो रही बयानबाजी और अलग-अलग दावों से खलबली मची है. ऑपरेशन लोटस और ऑपरेशन लालटेन की चर्चा है. एक तरफ आरजेडी का कहना है कि एनडीए में टूट का डर है तो बीजेपी का कहना है कि आसानी से बहुमत साबित हो जाएगा. पढ़िए एबीपी न्यूज़ से बातचीत में आरजेडी और बीजेपी के नेता ने क्या कहा.

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि ऑपरेशन लालटेन बिहार में ऑपरेशन लोटस पर फिर भारी पड़ेगा. 2022 में भी ऑपरेशन लालटेन बिहार में चला था. बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई थी. बीजेपी 10-11 फरवरी को बीजेपी विधायकों को बोधगया में प्रशिक्षण शिविर के नाम पर रखे या कहीं भी ले जाए, एनडीए सरकार को बचा नहीं पाएगी. एनडीए में टूट का खतरा मंडरा रहा है.

12 फरवरी को एनडीए के कई विधायक अपनी अंतर आत्मा की आवाज सुनकर निर्णय लेंगे. उसी दिन एनडीए सरकार को बहुमत साबित करना है. कौन सा खेला होने वाला है उसको अभी राज रहने दीजिए. बता दें आरजेडी का चुनाव चिह्न लालटेन है.

ऑपरेशन लालटेन के दावे को बीजेपी ने किया खारिज

वहीं आरजेडी के ऑपरेशन लालटेन के दावे को बीजेपी ने खारिज किया है. पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी विधायक टूट जाएं ऐसा चरित्र बीजेपी विधायकों का है ही नहीं. हम लोग पार्टी की नीति, सिद्धांतों के प्रति समर्पित हैं. यह पहले से तय था कि 10-11 फरवरी को बोधगया में प्रशिक्षण शिविर होगा. उसी के तहत हम लोग जाएंगे. आरजेडी सत्ता से बाहर हो गई है इसलिए उसकी हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हो गई है.

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि 12 फरवरी को एनडीए सरकार आसानी से बहुमत हासिल कर लेगी. आरजेडी कोई खेला नहीं कर पाएगी. स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. पता नहीं क्यों वह कह रहे हैं कि इस्तीफा नहीं दूंगा. सदन का संचालन करूंगा.

यह भी पढ़ें- Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा पर आया गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, केंद्रीय मंत्री बोले- 'किसो को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget