एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas: नीतीश के मंत्री ने चंद्रशेखर को दी चेतावनी, कहा- आप प्रदेश के शिक्षा मंत्री हैं, भ्रम मत फैलाइए

Chandrashekhar Statement on Ramcharitmanas: अशोक चौधरी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री के बयानों पर कहा कि यह जल्दी में कही गई बात है.

पटना: जेडीयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने आरजेडी विधायक और प्रदेश के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) को नसीहत देते हुए कहा कि आप किस चीज को कहां बता रहे हैं यह भी बहुत जरूरी है. रामचरितमानस में चौपाई है, लेकिन किस संदर्भ में कही गई है यह भी लोगों को बताइए. इस तरीके से अगर आप रामचरितमानस की चौपाई को लोगों के बीच में रखिएगा और आप प्रदेश के शिक्षा मंत्री हैं तो नौजवानों में भ्रम पैदा होगा. शुक्रवार को मंत्री अशोक चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बातें कहीं.

अशोक चौधरी ने आगे कहा कि लोगों को हजारों साल से रामचरितमानस पर विश्वास है. महर्षि वाल्मीकि ने जब लिखा था तब रामचरितमानस इतना पॉपुलर नहीं हुआ था क्योंकि उनकी भाषा कठिन थी. इसके बाद जब तुलसीदास ने उसे जन-जन तक पहुंचाया. सबसे बड़ी बात है कि रामचरितमानस में सबरी कौन था? रामचरितमानस में वो नाविक और मल्लाह कौन था जिन्होंने भगवान राम को नदी पार कराया था.

इस तरह का बयान देना कहीं से उचित नहीं

शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान पर अशोक चौधरी ने कहा कि मुझे लगता है कि यह जल्दबाजी में दिया गया है. अशोक चौधरी ने कहा कि रामचरितमानस सनातन हिंदुओं का धर्मग्रंथ है. इस पर बहुत से लोगों का विश्वास है. आज भी जो हिंदू परिवार है उसके यहां सुंदरकांड, रामचरितमानस का हर दिन पाठ होता है. रामचरितमानस की चौपाई को पढ़ते हैं. इस तरह का बयान देना कहीं से उचित नहीं है.

'एक चौपाई से देश में पैदा हुई सनसनी' 

शिक्षा मंत्री पर हमला करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि आपने एक चौपाई कह दी और पूरे देश में सनसनी पैदा कर दी. दस लोग आपके खिलाफ में बोल रहे हैं. इससे महागठबंधन के बारे में लोगों के बीच भ्रम पैदा हो रही है कि हमलोग हिंदू और रामचरितमानस विरोधी हैं. नीतीश कुमार दुर्गा पूजा के समय पंडाल में जाकर घूमते हैं. मितन घाट और फुलवारी शरीफ दरगाह भी जाते हैं. 250वां प्रकाशोत्सव पर भी सबने देखा है कि किस तरह से व्यवस्था की गई थी. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में 'खेल' की तैयारी? लालू-नीतीश पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा आरोप, मकर संक्रांति का भोज कैंसिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'

वीडियोज

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget