एक्सप्लोरर

फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार की बड़ी जीत, पक्ष में पड़े 129 वोट, RJD के 3 विधायकों ने किया 'खेल'

Bihar Floor Test: नीतीश कुमार की तरफ से लाए गए विश्वासमत प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान विपक्ष ने वॉकआउट किया. ऐसे में पक्ष में 129 वोट पड़े. जो बीजेपी-जेडीयू और हम के आंकड़ों से एक वोट अधिक है.

Nitish Kumar Wins Trust Vote: नीतीश कुमार ने विश्वासमत हासिल कर लिया है. प्रस्ताव के पक्ष में 129 वोट पड़े. वहीं विपक्ष ने वोटिंग के दौरान वॉकआउट किया. ऐसे में विपक्ष में शून्य वोट पड़े.

विश्वासमत पर वोटिंग के नतीजे आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. दरअसल, आनंद मोहन के बेटे और आरजेडी विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव वोटिंग से पहले सत्ता पक्ष के खेमे में जाकर बैठ गए. इसी से साफ हो गया कि नीतीश कुमार आसानी से बहुमत हासिल कर लेंगे. 

बिहार में एनडीए के पास 128 विधायक थे. एक वोट विधानसभा स्पीकर का कम हुआ. एक विधायक दिलीप राय विधानसभा नहीं पहुंच सके. ऐसे में यह संख्या 126 हो गई. इसमें तीन आरजेडी विधायकों का समर्थन जुड़ने से पक्ष में वोट करने वालों की संख्या 129 हो गई.

वोटिंग से पहले बिहार में नीतीश कुमार की सरकार को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. आरजेडी ने दावा किया था कि खेला होगा, लेकिन तीन विधायकों के टूटने से खेल पलट गया.

नाराज विधायक भी पहुंचे विधानसभा

वोटिंग से ठीक पहले जेडीयू और बीजेपी के नाराज विधायकों ने भी अपना रुख बदला और विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए पहुंचे.

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद बीजेपी से तीन विधायक रश्मि वर्मा, भागिरथी देवी और मिश्रीलाल यादव पहुंचे. बाद में जेडीयू की विधायक बीमा भारती भी विधानसभा पहुंचीं. चारों नेताओं ने विश्वासमत के समर्थन में वोट किए.

हटाए गए स्पीकर

विश्वासमत पर वोटिंग के पहले विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को हटाने के लिए प्रस्ताव लाया गया. NDA की तरफ से अध्यक्ष के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव को 243 सदस्यीय विधानसभा में 125 विधायकों का समर्थन मिला, जबकि 112 सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया.

विधानसभा का गणित

विधानसभा में बीजेपी के 78, जेडीयू के 45, जीतन राम मांझी की पार्टी हम के चार और एक निर्दलीय विधायक हैं. इनकी कुल संख्या 128 है. वहीं विपक्षी खेमे में आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19, लेफ्ट गठबंधन के 16 विधायक हैं. एक विधायक एआईएमआई के हैं. इनकी कुल संख्या 115 है. आरजेडी के तीन विधायकों के पाला बदलने से इनकी संख्या 112 हो गई है.

नीतीश-तेजस्वी में जुबानी जंग

विश्वासमत पर वोटिंग से पहले नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव में जमकर जुबानी तीर चले. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के शासन के दौरान पार्टी भ्रष्ट आचरण में लिप्त थी और NDA के नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार इसकी जांच कराएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि अब जहां हैं वहीं रहेंगे.

वहं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हमेशा पिता तुल्य माना है और उन्हें नहीं पता कि किस वजह से वह 'महागठबंधन' छोड़कर एनडीए में लौटने के लिए मजबूर हुए. पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मैंने नीतीश कुमार को हमेशा ‘दशरथ’ की तरह माना. मुझे नहीं पता कि किस वजह से वह महागठबंधन को धोखा देने को मजबूर हुए

CM केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान ने परिवार के साथ रामलला के किए दर्शन, शेयर की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget