एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार की JDU ने मणिपुर की सरकार से वापस लिया समर्थन? पार्टी ने साफ किया रुख

Nitish Kumar: जनता दल (यूनाइटेड) ने मणिपुर में बीजेपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की खबर है. हालांकि मणिपुर सरकार को इससे कोई नुकसान नहीं होगा.

JDU Withdrawn Support to BJP: बिहार में चल रही एनडीए में टकराव की खबर के बीच मंगलवार को मणिपुर में बीजेपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से जेडीयू के समर्थन वापस लेने की बात सामने आई है. चर्चा है कि जेडी(यू) के प्रदेश अध्यक्ष के.एस.बीरेन ने मणिपुर के राज्यपाल ला. गणेशन को एक आधिकारिक पत्र सौंप दिया है. मणिपुर में जेडीयू के छह विधायक थे, जिनमें से पांच पहले ही बीजेपी में शामिल हो गए थे और जेडीयू के सिर्फ एक ही विधायक वहां बचे हैं. 

साल 2022 में जेडीयू को लगा था झटका

साल 2022 में नीतीश कुमार की पार्टी के पाला बदलने वाले पांच विधायक केएच जॉयकिशन, एन सनाटे, मोहम्मद अछबुद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खौटे और थंगजाम अरुण कुमार थे. इन पांचों विधायकों ने एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली मणिपुर की बीजेपी सरकार को समर्थन दिया था. 

बिहार में सत्ताधारी जेडीयू की मणिपुर इकाई ने अपने पत्र में कहा है, "जनता दल (यूनाइटेड), मणिपुर इकाई मणिपुर में बीजेपी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का समर्थन नहीं करती है. हमारे एकमात्र विधायक मोहम्मद अब्दुल नासिर को सदन में विपक्षी विधायक माना जाएगा."

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने क्या कहा?

वहीं अब जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने जारी अपने एक बयान में कहा कि कुछ भ्रामक खबरें जेडीयू मणिपुर इकाई के संदर्भ में आई हैं. यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मणिपुर जेडीयू अध्यक्ष को उनके पद से अनुशासनहीनता के आरोप में मुक्त किया जा चुका है. मणिपुर में बीजेपी की सरकार को पूर्व की तरह ही जेडीयू का समर्थन जारी रहेगा. न सिर्फ मणिपुर बल्कि बिहार समेत पूरे देश में जेडीयू ने जिस तरह एनडीए की मजबूती के लिए काम किया है, आगे भी उस तरह काम करते रहेंगे. बीजेपी को हमारा समर्थन जारी रहेगा. राजीव रंजन ने साफ किया है कि मणिपुर में जेडीयू ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को हटाया है, ना कि समर्थन वापस लिया है. 

बता दें यह बयान जेडीयू की तरफ से तब आया है, जब एक चिट्ठी सामने आई है. मणिपुर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष के.एस.बीरेन ने मणिपुर के राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर सूचित किया है कि जेडीयू की मणिपुर इकाई BJP के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले रही है. जदयू के एकलौते विधायक अब्दुल नासिर विपक्ष में बैठेंगे. चिट्ठी सामने आने के बाद से सियासत गरमा गई थी. कई तरह के सवाल उठ रहे थे. इसी बीच आनन-फानन में जेडीयू की ओर से राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बयान जारी कर यह बातें कही हैं.

बता दें 2022 में मणिपुर में विधानसभा चुनाव हुआ था. तब जेडीयू छह सीट जीती थी. एक सितंबर 2022 को जदयू के छह में से पांच विधायक टूटकर BJP में शामिल हो गए थे. हालांकि एकमात्र विधायक के समर्थन वापस लेने से भी मणिपुर में BJP सरकार को कोई खतरा नहीं है. 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास फिलहाल 37 विधायक हैं. इसे नगा पीपुल्स फ्रंट के पांच विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है.

ये भी पढ़ेंः पटना एयरपोर्ट पर उतरे बिना दिल्ली लौट गए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, फ्लाइट लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget