एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Samadhan Yatra: कटिहार पहुंचे थे CM नीतीश कुमार, सड़क पर बैठ गए महागठबंधन के विधायक, जानें मामला

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत कटिहार पहुंचे हुए थे. वहीं, दौरान माले विधायक महबूब आलम पुलिस प्रशासन से नाराज दिखे. पुलिस पर आरोप भी लगाया.

कटिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रविवार को 'समाधान यात्रा' (Samadhan Yatra) के क्रम में कटिहार पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया. वहीं, इस यात्रा के दौरान माले विधायक महबूब आलम (MLA Mehboob Alam) समाहरणालय के पास कोढ़ा-कटिहार मुख्य मार्ग बीच सड़क पर ही बैठ कर अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध करने लगे. उन्होंने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया. 

माले विधायक महबूब आलम धरने पर बैठे

सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को लेकर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किए गए थे. इस दौरान पुलिस काफी एक्टिव दिख रही थी. वहीं, इस दौरान माले विधायक महबूब आलम के ड्राइवर को गाड़ी साइड करने को लेकर पुलिस से कहासुनी हो गई थी. इससे विधायक महबूब आलम गुस्सा गए और कोढ़ा-कटिहार मुख्य मार्ग ही बैठ गए और धरना शुरू कर दिया. हालांकि थोड़ी ही देर में विधायक ने विरोध धरना खत्म कर दिया. इससे पुलिस के अधिकारियों को जरूर राहत मिली होगी.

'पुलिस के अधिकारी धमकी दे रहे हैं'

इस मामले को लेकर महबूब आलम ने बताया कि मैं विधायक हूं मेरी गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी है. पुलिस के अधिकारी राइफल के बल पर ड्राइवर को धमकी दे रहे हैं. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं तो मैं भी विधायक हूं. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को 'समाधान यात्रा' के क्रम में कटिहार जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया. यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत दिघरी में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत शेड्नेस में संरक्षित जैविक खेती का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित कई मंत्री और अधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan: चिराग ने पूछा CM नीतीश से ऐसा सवाल, क्या दे पाएंगे मुख्यमंत्री जवाब? बिहार की जनता से भी की बड़ी अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget