एक्सप्लोरर

Caste Census: जातिगत जनगणना कराने बख्तियारपुर जाएंगे नीतीश कुमार, केजरीवाल पर CBI की कार्रवाई से भड़के सीएम

Nitish Kumar News: आज से जातिगत जनगणना के लिए दूसरे चरण का काम शुरू हो रहा है. जातिगत जनगणना में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने जन्मस्थली बख्तियारपुर जाने की बात कही.

पटना: बिहार में जातिगत जनगणना (Caste Census) हो रही है. पहले चरण का काम पूरा किया जा चुका है. अब दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. वहीं, इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को कहा कि जातिगत जनगणना के लिए अपने जन्मस्थली बख्तियारपुर जा रहे हैं. बख्तियारपुर में मेरा घर है. घर पर भाई के साथ परिवार वाले मौजूद हैं. इसके लिए मेरे पुत्र भी साथ में वहां जाएंगे. वहां जनगणना करने वाला कर्मचारी सभी जानकारी लेगा. इस दौरान खुद भी मौजूद रहेंगे. वहीं, नीतीश कुमार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से सीबीआई (CBI) की पूछताछ पर नाराज दिखे.

'समय पर अरविंद केजरीवाल भी जवाब दे देंगे'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए समन भेजा है. इस पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सभी को पता है कि क्या-क्या उनके खिलाफ काम हो रहा है. ये लोग अपने क्षेत्र में विकास के लिए कितना काम किए हैं. क्षेत्र में काफी प्रगति है, जिससे अरविंद केजरीवाल की काफी इज्जत है. समय पर अरविंद केजरीवाल भी जवाब दे देंगे लेकिन अभी सभी एकजुट हो रहे हैं. यह बहुत अच्छा काम है, यह देश के हित में होगा.

बिहार सरकार ने कुल 115 जातियों का कोड जारी किया है

बता दें कि बिहार में जातीय जनगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है और आज से घर-घर जाकर कौन किस जाति का है, कर्मचारी इसके आंकड़े पूछ कर भरना शुरू कर देंगे. बिहार सरकार ने कुल 115 जातियों का कोड जारी किया है, अब ये जातियां अपने कोड से जानी जाएंगी. इतना ही नहीं सभी धर्मों का भी कोड जारी किया गया है. ब्राह्मण का कोड 128 तो भूमिहार को 144 कोड दिया गया है. राजपूत जाति का कोड 171 और कायस्थ का 22 है. पिछड़ी जातियों में यादव का कोड 167 तो कुर्मी को 25 नंबर कोड से जाना जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'खबरदार, कोई मुझे PM का उम्मीदवार न बताए' नीतीश कुमार ने समर्थकों को रोकते हुए बताई यह वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget