एक्सप्लोरर

Nitish Kumar News: गोवा के CM प्रमोद सावंत को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी नसीहत, 'पीएम कैंडिडेट' पर कही बड़ी बात

Lok Sabha Election 2024: गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के बयान के बाद बिहार में बवाल मच गया है. वहीं, गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. नीतीश कुमार लगातार विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए हैं. वहीं, गुरुवार को उन्होंने कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की. वहीं, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने कहा था कि गोवा में 90% अपराध के जिम्मेवार यूपी-बिहार (UP-Bihar) के प्रवासी मजदूर हैं. इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें नहीं बोलनी चाहिए. सोच समझकर कुछ भी बोलना चाहिए. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और बिहार महागठबंधन के कई नेता इस पर बयान दे चुके हैं. सभी पार्टी ने इसका विरोध किया है. वहीं, पीएम कैंडिडेट के सवाल पर भी उन्होंने जवाब दिया.

गोवा के सीएम ने किया खेद व्यक्त

विवाद बढ़ता देख गोवा के सीएम ने सफाई दी है. प्रमोद सावंत ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मड़ोकर पेश किया गया. उनका भाषण कोंकणी भाषा में था और कुछ नेताओं ने मेरे भाषण को ट्विस्ट कर दिया, वहां के मजदूर को अगर दुख पहुंचा हो तो खेद व्यक्त करता हूं.

नवीन पटनायक से नीतीश कुमार मिलने जाएंगे

नीतीश से पूछा गया कि उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से कब मिलने जा रहे हैं? इस पर उन्होंने कुछ खुलकर जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि मीडिया में चल रहा है कि पांच मई को हम उनसे मिलने जा रहे हैं. जब जाएगे, जब मिलेंगे तो यह आपको पता चल जाएगा. इन सबकी की चिंता मत कीजिए. बता दें नीतीश कुमार राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव से मिल चुके हैं. 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं. इसी कड़ी में वह नवीन पटनायक और उसके बाद हेमंत सोरेन से मिलने वाले हैं. राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं.

पीएम कैंडिडेट पर बोले सीएम

जेडीयू नेताओं और आरजेडी की ओर से नीतीश को पीएम कैंडिडेट बनाने की भी मांग उठ रही है. इस पर नीतीश ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मेरी कुछ भी बनने की इच्छा नहीं है. कोई महत्वकांक्षा नहीं है. सभी विपक्षी दल एकजुट हो जाए, यह हम चाहते हैं. वहीं, पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई मामले को लेकर सुशील मोदी लगातार सवाल उठा रहे हैं. इस पर नीतीश ने सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि दो महीने पहले वह खुद उनसे मिलने गए थे और उनकी रिहाई की मांग कर रहे थे. सभी अखबारों में फोटो आया था. हमने मीडिया को भी दिखाया था. आज वही उनकी रिहाई का विरोध कर रहे हैं. यह लोग कब क्या बोलते हैं? करते हैं? देख लीजिए. 

सम्राट चौधरी के आरोप पर सीएम ने दी प्रतिक्रिया

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी के हमला पर  पर नीतीश ने कहा कि वह क्या बोलता है उसका कुछ मतलब है. पहले आरजेडी में था, उसके बाद जेडीयू में गया फिर बीजेपी में चला गया, उसके पिता शकुनी चौधरी के लिए हम कितना कुछ किए है, यह उसको पता है कि नहीं? बता दें एनडीए सरकार में शकुनी चौधरी जेडीयू में थे. नीतीश कुमार ने उनको मंत्री बनाया था.

ये भी पढ़ें: Caste Census in Bihar: हाई कोर्ट से नीतीश सरकार को बड़ा झटका! पटना HC ने जातीय जनगणना पर लगाई अंतरिम रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget