एक्सप्लोरर

Exclusive: नीतीश कुमार ने बताई वजह, क्यों छोड़ा JDU अध्यक्ष का पद

नीतीश ने कहा-हम पार्टी के काम में लगे थे मगर हम पार्टी के काम पर ध्यान नही दे पा रहे थे.जहां तक पद का सवाल है हमने पद छोड़ा नही है बल्कि पार्टी को मजबूत करने के लिए ये फैसला लिया है.

पटना : जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दो दिवसीय बैठक के अंत में पार्टी का कमान सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय संगठन महासचिव रहे रामचंद्र प्रसाद सिंह को सौंप दिया. मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मान लिया गया और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को मनोनित कर दिया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने नेताओं से रुबरु हुए

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही ये बातें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के संगठन के विस्तार के साथ कई मसलों पर चर्चा हुई है. सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक के साथ नकारात्मक बातें भी होती हैं. हमलोग को जैसे संगठन का विस्तार करना चाहिए था नही कर पाए हैं .

हम पार्टी के काम में लगे थे मगर हम पार्टी के काम पर ध्यान नही दे पा रहे थे.जहां तक पद का सवाल है आप लोग परेशान ना हों,हम कहाँ जाएंगे ,हमने पद छोड़ा नही है बल्कि पार्टी को मजबूत करने के लिए ये फैसला लिया है . रामचन्द्र बाबू लगे रहते है पार्टी के लिए दिन रात इसलिए उनको ऑफर किया मैंने.पार्टी को आगे क्यों नही बढ़ा सकते,काम नए अध्यक्ष करेंगे मगर मुझसे जो भी विचार पार्टी के लिए चहियेगा हम हैं.ये काम मैंने जानबूझ कर किये ताकि हम और आपके लिए काम कर सकें. मन को बुलंद रखिये.

अरुणाचल प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है. कल तक बिल्कुल चुप्पी साधे नीतीश ने बीजेपी के खिलाफ जोरदार बयान देते हुए कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद हमने कह दिया था कि सीएम बनने की चाहत मुझमें नहीं है, बीजेपी अपनी सीएम बनाए. हम सहयोग करेंगे.

इशारों इशारों में नीतीश कुमार ने कहा अरुणाचल में 7 में से 6 विधायक कोई मिला लिया,क्या कर सकते हैं. समाज में अनेक लोग नफरत का माहौल पैदा कर रहे हैं. अपने मुख्यमंत्री पद संभालने पर नीतीश ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने की एक पैसा इच्छा नही थी,फिर सोचा कि बिहार की सेवा करनी है तो करते हैं. वैसे हमने तो कह दिया था कि बीजेपी का ही मुख्यमंत्री बने.अंत में नीतीश ने अपने नेताओं को दी नसीहत और कहा सोशल मीडिया के माध्यम से अच्छी बात प्रचारित कीजिये,थोड़ा वक़्त लगेगा लेकिन सबकुछ ठीक होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget