एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव को फ्लाइट में नीतीश कुमार ने पीछे से आगे बुलाया था, BJP को हिला डालेगा यह खुलासा!

Nitish Kumar Tejashwi Yadav News: तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार बुधवार को एक ही फ्लाइट से पटना से दिल्ली पहुंचे थे. दोनों की एक तस्वीर ने माहौल को गर्म कर दिया है.

Nitish Kumar Tejashwi Yadav in Flight: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की एक तस्वीर ने बीते बुधवार को टेंशन बढ़ा दी थी. तस्वीर में दिख रहा था कि एक ही फ्लाइट में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव हैं. दोनों बुधवार (05 जून) को पटना से दिल्ली जा रहे थे. पहले नीतीश कुमार की पीछे वाली सीट पर तेजस्वी यादव बैठे थे और फिर वो बाद में मुख्यमंत्री के बगल में बैठ गए थे. अब जो खुलासा हुआ है उससे बीजेपी की टेंशन और बढ़ सकती है.

इस तस्वीर को लेकर खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए पूरी बात बताई है. इस सवाल पर कि एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दिख रहा है कि आप नीतीश कुमार के साथ फ्लाइट में बैठे हैं. क्या बात हुई थी? इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सलाम दुआ हुई. फिर नीतीश कुमार ने देखा कि मेरी सीट पीछे अलॉट है तो वो हमको आगे बुलाए. हम आगे चले गए. क्या कोई पॉलिटिकल बात हुई? इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि छोड़िए ये सब. सभी बातें बाहर नहीं बताई जाती. तेजस्वी का यह बयान बीजेपी की टेंशन बढ़ा सकता है.

तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार से उम्मीद

बुधवार की शाम मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जो भी सरकार बने वो बिहार को लेकर ज्यादा विशेष ध्यान दे. विशेष राज्य का दर्जा दे. बिहार में 17 महीने महागठबंधन की सरकार थी तो हम लोगों ने जाति आधारित गणना कराकर आरक्षण की सीमा को 75 प्रतिशत तक बढ़ाया था. इसे 9वीं सूची में डाला जाए. देश भर में जातीय जनगणना कराई जाए. नीतीश कुमार किंग मेकर के रूप में हैं तो कम से कम इतना तो होना चाहिए कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाएं. पूरे देश में जातीय जनगणना करवाएं. बिहार का जो आरक्षण बढ़ाया गया है उसे नौवीं सूची में डलवाएं. इस बार अच्छा मौका है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार मोदी मैजिक फेल हो गया है. वो बहुमत से काफी दूर हैं. उनको जो दो बड़े सहयोगी हैं उनके बिना सरकार चल नहीं सकती है. उन्होंने कहा कि बिहार में पिछली (2019 के चुनाव में) बार 39 सीट एनडीए को मिली थी. इस बार 30 मिली है. जो 400 पार की बात कर रहे थे वो 240 से पहले अटक गए. 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Results 2024: बिहार में पिछली बार जिसने हराया, इस बार उसे हराकर बराबर किया हिसाब, कौन हैं वो चेहरे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget