एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार जल्द करेंगे कैबिनेट विस्तार? बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद की रेस में ये नेता हैं सबसे आगे

Bihar Cabinet Expansion: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 8 मंत्रियों के साथ रविवार को शपथ ली. उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद ही कहा था कि मंत्रिमंडल में और नए नाम आगे जोड़े जाएंगे.

Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा एनडीए के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने के एक दिन बाद विधानसभा अध्यक्ष (Assembly Speaker) पद और अन्य विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने के लिए जोरदार गोलबंदी शुरू हो गई है. नीतीश कुमार ने विभागों के बंटवारे के लिए अपने नए मंत्रिमंडल की सोमवार को बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता की. बैठक के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर एनडीए के घटक दलों के नेता चुप्पी साधे रहे.

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट सचिवालय सोमवार शाम तक विभागों के बंटवारे से संबंधित अधिसूचना जारी कर सकता है. कैबिनेट बैठक में रविवार को शपथ लेने वाले सभी आठ मंत्री शामिल हुए. नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा के अलावा बीजेपी के प्रेम कुमार, जेडीयू के विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार और विजय कुमार चौधरी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री के तौर पर रविवार को शपथ ली थी.

मौजूदा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव

रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद कुमार ने कहा था कि अब एनडीए को छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है. जेडीयू के शीर्ष नेता ने कहा था, ‘‘मैं पहले भी उनके साथ था. हम अलग-अलग रास्तों पर चले गए, लेकिन अब हम साथ हैं और रहेंगे. मैं जहां था, वहां वापस आ गया और अब कहीं और जाने का सवाल ही नहीं उठता.’’ इस बीच, बीजेपी ने राष्ट्रीय जनता दल का प्रतिनिधित्व करने वाले अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ विधानसभा सचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा है. नोटिस में बीजेपी नेताओं ने वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष में विश्वास की कमी व्यक्त की है क्योंकि नई सरकार सत्ता में आ गई है. प्रस्ताव पर बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू के विधायकों ने भी हस्ताक्षर किए. विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी के पास रहने की उम्मीद है. बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए जिन नामों की चर्चा चल रही है उनमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव और अमरेंद्र प्रताप सिंह का नाम भी शामिल है.

शाहनवाज हुसैन बन सकते हैं मंत्री

बीजेपी नेताओं ने सोमवार को संकेत दिया कि अन्य जातियों, अल्पसंख्यक समूहों और महिला विधायकों को जगह देने के लिए एक या दो दिन में आगे भी कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा. जेडीयू के एक नेता ने बताया, ‘‘नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित चेहरों में बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन, नितिन नवीन, रामप्रीत पासवान, जनक राम, श्रेयशी सिंह और जेडीयू नेता सुनील कुमार सिंह, मदन सहनी, लेसी सिंह, शीला मंडल, जयंत राज अशोक चौधरी और संजय झा के नाम की चर्चा है.''

ये भी पढ़ेंनीतीश कुमार के U-टर्न पर सीएम अरविंद केजरीवाल का पहला बयान, 'गलत किया, लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget