एक्सप्लोरर

Bihar News: 'नीतीश कुमार और PK बिहार में रच रहे साजिश...' BJP नेता संजय जायसवाल ने VIDEO पोस्ट कर खोली पोल!

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने बुधवार को बयान दिया था कि छह राज्यों के मुख्यमंत्री जन सुराज यात्रा में सहयोग कर रहे हैं. इसी को लेकर संजय जायसवाल ने हमला बोला है.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं. इसको लेकर बीजेपी और महागठबंधन के नेता पीके पर अलग-अलग आरोप भी लगा रहे हैं. प्रशांत किशोर के ही एक बयान को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने गुरुवार को बयान जारी कर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और प्रशांत किशोर पर हमला किया है.  

संजय जायसवाल ने कहा कि प्रशांत किशोर ने स्वयं स्वीकार किया है कि उन्होंने कभी जिसको मुख्यमंत्री बनाया था वह सब उनको आज पैसे दे रहे हैं. जाहिर सी बात है इसमें नीतीश कुमार भी शामिल हैं. यह दोनों रोज रात में आपस में बात करते हैं. यह बात करते हैं कि बीजेपी के वोटों में कैसे सेंध लगाई जाए, इसकी साजिश रच रहे हैं. क्योंकि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के गठबंधन के खिलाफ बिहार का एक बहुत बड़ा समाज तैयार है जो इन दोनों को अपदस्थ करेगा.

'सबसे बड़े फंड देने वाले निकलेंगे नीतीश कुमार'

आगे बीजेपी नेता ने कहा कि इस साजिश का हिस्सा प्रशांत किशोर नीतीश कुमार का एजेंट बनकर कर रहे हैं. संजय जायसवाल ने कहा कि खुद कल प्रशांत किशोर ने इस बात को स्वीकार किया कि जो भी व्यक्ति आज मुख्यमंत्री है, जिसको उन्होंने मदद की है वह सब उनकी फंडिंग कर रहे हैं. जाहिर सी बात है कि इसमें सबसे बड़े फंड देने वाले नीतीश कुमार ही निकलेंगे.

पीके ने क्या बयान दिया था?

जन सुराज अभियान के लिए पैसे कहां से आ रहे हैं इस सवाल का जवाब देते हुए बीते बुधवार को प्रशांत किशोर ने कहा- "पैसा सरस्वती से आ रहा है. पिछले 10 सालों में जिन नेताओं और दलों के लिए काम किया है, उनसे एक रुपया भी नहीं लिया था. उनमें से छह अभी मुख्यमंत्री हैं. वे लोग ही जन सुराज अभियान के लिए शुरुआती मदद कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सवाल ऐसा कि सुनकर भागते नजर आए ललन सिंह, मोकामा पहुंचे थे लेकिन नहीं दे पाए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी जयंती पर 44 कैदियों को किया जाएगा रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
गांधी जयंती पर 44 कैदियों को किया जाएगा रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
रोहिणी आचार्य पटना लौटीं, खुद लालू गए थे लेने, बोलीं- 'मेरे सारे भाई…'
रोहिणी आचार्य पटना लौटीं, खुद लालू गए थे लेने, बोलीं- 'मेरे सारे भाई…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
Explained: दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
Embed widget