एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: 'विपक्ष की एकता की बुलंद आवाज नीतीश कुमार', हरीश रावत और CM के बीच 'मिशन 24' को लेकर क्या हुई बातचीत?

Lok Sabha elections 2024: सीएम नीतीश कुमार इन दिनों काफी चर्चा में हैं. कांग्रेस महासचिव हरीश रावत की सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों केंद्र की राजनीति को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस (Congress) के सभी आला नेतृत्व से मुलाकात की थी. वहीं, कांग्रेस महासचिव हरीश रावत (Harish Rawat) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजनीतिक बातचीत हुई लेकिन उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि उन्हें पार्टी हाईकमान द्वारा किसी खास मिशन पर पटना भेजा गया था. कांग्रेस महासचिव ने बुधवार शाम कुमार से हुई अपनी मुलाकात का सोशल मीडिया पर फोटो भी साझा किया और लिखा कि 2024 में विपक्ष की एकता की बुलंद आवाज नीतीश कुमार. वहीं, इस मुलाकात को दिल्ली बैठक की अगली कड़ी माना जा रहा है. इस मुलाकात के बाद बीजेपी की बेचैनी बढ़ गई है.

नीतीश कुमार उनके पुराने दोस्त हैं- रावत

हांलांकि, मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर रावत ने कहा कि नीतीश कुमार उनके पुराने दोस्त हैं और वह पटना उनके अच्छे कामों की सराहना करने के लिए गए थे उन्होंने कहा कि वह हमारे पुराने दोस्त हैं. वह अच्छा काम कर रहे हैं और अच्छे काम को नमस्कार करना सबका दायित्व होता है.रावत ने माना कि दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि हम कोई संत तो हैं नहीं, जब राजनीतिक लोग मिलते हैं तो राजनीतिक बात तो होती ही है.

लोकसभा चुनाव को लेकर ये अहम मुलाकात

यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी हाईकमान ने उन्हें पटना किसी खास मिशन पर भेजा था. उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. दोनों नेताओं के बीच काफी देर चली इस मुलाकात को राहुल गांधी और कुमार की हाल में हुई बैठक की अगली कड़ी माना जा रहा है. रावत के करीबियों ने कहा कि यह मुलाकात आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर विपक्षी एकता को मजबूती देने के लिए की गई है.

दिल्ली दौरे पर गए थे नीतीश कुमार

बता दें कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर गए हुए थे. नीतीश कुमार ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर जाकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. वहीं, खरगे ने कहा था कि हमें विपक्ष को एकजुट करके लड़ना है. हम सभी विपक्ष को एकजुट करने की दिशा में काम कर रहे हैं. 

नीतीश की सक्रियता से बीजेपी परेशान

वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर लगभग सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद में जुटे हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री की कांग्रेस के अलावा कई अन्य दलों के नेताओं के साथ बैठक भी हो चुकी है. इधर, भारतीय जनता पार्टी की नजर विपक्षी दलों की एकजुटता और छोटे दलों पर है. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में बीजेपी पहले से ही तैयारी शुरू कर चुकी है, लेकिन नीतीश कुमार की सक्रियता के बाद बीजेपी ने भी अपनी गति और तेज कर दी है.

ये भी पढ़ें: RCP सिंह ने गांव में पढ़कर पास कर ली थी UPSC की परीक्षा, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया आज स्थिति क्यों खराब, निशाने पर नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget