एक्सप्लोरर

पत्रकारों की बढ़ी हुई पेंशन को नीतीश कैबिनेट से मंजूरी, युवा आयोग में 6 पद, 41 एजेंडों पर लगी मुहर

Nitish Cabinet: चुनावी साल है तो नीतीश कुमार अब हर वर्ग को साधने में लगे हैं. कैबिनेट में लिए गए कई फैसले उसी मास्टर प्लान का हिस्सा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार (29 जुलाई, 2025) को मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में 41 एजेंडों पर मुहर लगी. आज पत्रकारों की पेंशन राशि 6000 से 15000 करने के फैसले पर भी मुहर लग गई. साथ ही बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की भी स्वीकृति दे दी गई. 

दूसरी ओर बिहार राज्य युवा आयोग में छह पदों की स्वीकृति दी गई है. चुनावी साल है तो नीतीश कुमार अब हर वर्ग को साधने में लगे हैं. कैबिनेट में लिए गए कई फैसले उसी मास्टर प्लान का हिस्सा है.

सात डॉक्टरों को किया गया बर्खास्त

पटना से एम्स एनएच-98 से दीघा रेल सह सड़क पुल से अशोक राजपथ के अतिरिक्त कनेक्टिविटी के लिए 1368 करोड़ 46 लाख की राशि स्वीकृत की गई है. सरकारी सेवा से अनुपस्थित रहने के आरोप में कुल सात डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है. बिहार पशु चिकित्सा सेवा (नियुक्ति एवं सेवा शर्त) संशोधन नियमावली 2025 के गठन को मंजूरी मिली है. 

राजगीर खेल अकादमी के लिए 1100 करोड़

बिहार अमीन संवर्ग नियमावली 2025 को स्वीकृति मिली है. गन्ना उद्योग विभाग बिहार ईंख सेवा (भर्ती व सेवा शर्त), संशोधन नियमावली 2025 को स्वीकृति मिली है. राजगीर खेल अकादमी के लिए 1100 करोड़ की मंजूरी दी गई है. आंगनबाड़ी एवं पोषण योजना 2.0 को मंजूरी दी गई है. प्राथमिक स्कूलों को बनाए जाने को लेकर 270 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है.

छपरा जिले में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 696 करोड़ 26 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है. पर्यटन विभाग की ओर से सीतामढ़ी के पुनौरा धाम मंदिर के पास पर्यटकीय विकास एवं आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहित करने के लिए 120 करोड़ 58 लाख 67 हजार 175 रुपये की राशि को संशोधित कर अब 165 करोड़ 57 लाख 16 हजार 104 रुपये किया गया है. 

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले मुकेश सहनी ने बढ़ा दी महागठबंधन की टेंशन! VIP का पहला एजेंडा किया OUT

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget