एक्सप्लोरर

भारतीय सीमा पर हेलीपैड का निर्माण करा रहा नेपाल, SSB को किया गया अलर्ट

भारतीय सीमा से सटे गांव में नेपाल बाढ़ राहत वितरण का हवाला देकर हेलीपैड का निर्माण करा रहा है. इस बात को लेकर भारतीय खुफिया एजेंसी ने केंद्र और राज्य सरकार को अलर्ट कर दिया है.

बगहा: भारत से सटे गांवों में नेपाल सरकार हेलीपैड का निर्माण करा रही है. इस बात को लेकर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने केंद्र और राज्य सरकार को अलर्ट कर दिया है. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक वाल्मीकिनगर से सटे और आसपास के इलाकों में नेपाल ने तीन हेलीपैड बनाया है. नेपाल की ओर से इसे बाढ़ राहत वितरण की वजह से बनाए जाने की बात कही जा रही है, जबकि उन इलाकों को बाढ़ प्रभावित मानने से खुफिया विभाग ने इंकार किया है.

इधर, नेपाल की इस हरकत को हाल के दिनों में नेपाल से हुए कड़वाहट और चीन की साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. सूचना के बाद पहले से सील चल रहे नेपाल बॉर्डर पर SSB हाई अलर्ट पर है. सूत्रों के मुताबिक नेपाली क्षेत्र में नवलपरासी जिला अंतर्गत तीन हेलीपैड तैयार हो रहा है. पहला हेलीपैड नरसही सुस्ता मामले के विवादित जमीन के पास नरसही गांव से सटे है. दूसरा हेलीपैड गंडक नदी के किनारे त्रिवेणी आर्मी कैंप के पास है और तीसरा हेलीपैड उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के समीप 8 किलोमीटर की दूरी पर उज्जैनी गांव में बनने की सूचना है.

भारतीय खुफिया एजेंसी ने बिहार और केंद्र सरकार को इसकी सूचना भेज दी है. मालूम हो कि संयुक्त राष्ट्र महासंघ के नियमावली के मुताबिक नेपाल एक बफर स्टेट है. इस देश पर कोई हमला और चढ़ाई करने की नहीं सोचता है. लेकिन नेपाल में हेलीपैड का निर्माण से यह संदेह है कि कहीं चीन के इशारे पर तो नेपाल यह काम नहीं कर रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget