एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में दो और आरोपितों को रिमांड पर भेजा गया, CBI करेगी पूछताछ

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में जांच कर रही सीबीआई की टीम ने बीते मंगलवार को दो और आरोपितों सन्नी एवं रंजीत को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने इनकी रिमांड की मांग की थी.

NEET Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने दो और आरोपितों को छह दिनों की रिमांड पर सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है. बुधवार (10 जुलाई) को गिरफ्तार दोनों आरोपितों को सीबीआई की टीम ने विशेष अदालत में पेश किया और आवेदन देकर रिमांड की मांग की थी. इस मामले में अब तक गिरफ्तार और न्यायिक हिरासत में लिए गए आरोपित की संख्या 26 हो गई है.

गया और नालंदा से पकड़े गए हैं ये दोनों आरोपित

दरअसल, नीट पेपर लीक मामले में जांच कर रही सीबीआई की टीम ने बीते मंगलवार को दो और आरोपितों सन्नी एवं रंजीत को गिरफ्तार किया है. दोनों गिरफ्त लोगों में एक परीक्षार्थी है जबकि दूसरा अन्य परीक्षार्थी का अभिभावक है. गया से रंजीत और नालंदा से सन्नी को पकड़ा गया है.

वहीं धनबाद से गिरफ्तार अमन, हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल रहे एहसानुल हक, वाइस प्रिंसिपल रहे इम्तियाज और पत्रकार जमालुद्दीन की रिमांड सीबीआई की विशेष अदालत ने बढ़ा दी है. यह चारों हजारीबाग के हैं. इनसे पूछताछ जारी है. गिरफ्तार अन्य दो आरोपितों सन्नी और रंजीत को भी इनके साथ बैठाकर सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी.

संजीव मुखिया और रॉकी अभी तक फरार

शक है कि संजीव मुखिया पेपर लीक गिरोह का मास्टरमाइंड है. सीबीआई की टीम संजीव मुखिया की तलाश कर रही है. उसका रिश्तेदार रॉकी की तलाश में सीबीआई टीम छापेमारी कर रही है. संजीव मुखिया और रॉकी फरार है. सीबीआई को शक है कि हजारीबाग से ओएसिस स्कूल से पेपर लीक हुआ है. शक यह भी है कि संजीव मुखिया तक पेपर पहुंचा और उसने अपने गुर्गे चिंटू के मोबाइल पर प्रश्न पत्र भिजवाया. चिंटू और रॉकी ने एमबीबीएस स्टूडेंट से पेपर सॉल्व करवाए. इसके बाद प्रश्नपत्र और उत्तर पटना के लर्न प्ले स्कूल में अभ्यर्थियों को दिए गए.

यह भी पढ़ें- बिहार शिक्षा विभाग की पूर्व डिप्टी डायरेक्टर की करोड़ों की संपत्ति जब्त, ED ने क्यों लिया एक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget