एक्सप्लोरर

NDA के कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर मारपीट, सुमित सिंह और जेडीयू के पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के समर्थक भिड़े

NDA Workers Conference: मंच पर एनडीए के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में सुमित सिंह और संजय प्रसाद के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हुई.

जमुई में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में शनिवार को जमकर मारपीट हुई है. चकाई विधानसभा क्षेत्र में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित था, जहां नीतीश सरकार में शामिल निर्दलीय मंत्री सुमित सिंह और जेडीयू के पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के समर्थक भिड़ गए. 

मंच पर समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई

मंच पर एनडीए के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में सुमित सिंह और संजय प्रसाद के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हुई. सुमित सिंह चकाई सीट से निर्दलीय विधायक हैं और नीतीश सरकार को समर्थन देकर वे मंत्री बने थे. चकाई सीट से ही जेडीयू के संजय प्रसाद चुनाव लड़ चुके हैं. सुमित सिंह के समर्थक एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचकर उनके लिए नारेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद संजय प्रसाद के समर्थक नाराज हो गए.

हंगामे की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ लोग कह रहे हैं कि ये हंगामा नेताओं के भाषण की वजह से हुआ, जबकि कुछ कह रहे हैं कि कुर्सी को लेकर विवाद हुआ. इसे लेकर नेताओं की ओर से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन मौके पर मौजूद लोग ये बता रहे हैं कि हंगामा तब शुरू हुआ जब मंच पर मौजूद संजय प्रसाद ने कहा कि सुमित सिंह निर्दलीय विधायक हैं, वह किस हैसियत से मंच पर हैं. 

पुलिसकर्मियों को करनी पड़ी काफी मशक्कत 

इसके बाद मंत्री सुमित सिंह अपनी सीट से उठ गए और दोनों नेताओं के बीच बहस शुरू हो गई. फिर देखते ही देखते दोनों नेताओं के समर्थक मंच पर पहुंच गए और झंडे लहराने लगे. इस दौरान पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. समर्थक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसा रहे थे. पुलिस समर्थकों को मंच से हटाने की कोशिश करती रही, लेकिन काफी देर तक स्थिति नियंत्रन में नहीं हुई. नेताओं के अंगरक्षकों और पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. 

ये भी पढ़ें: 'विरुद्ध में किसी को ताकत आजमाना है, तो...', चिराग को चुभ जाएगी बात! बिना नाम लिए जीतन राम मांझी का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का दूसरा दिन, जमुई-नवादा में करोड़ों की योजनाओं की बारिश
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का दूसरा दिन, जमुई-नवादा में करोड़ों की योजना, जनता से सीधा संवाद
छपरा जहरीली शराब कांड: सैंपल में मिला मिथाइल ऐल्कोहॉल, 5 लोगों की मौत पर ADG का बड़ा खुलासा
छपरा जहरीली शराब कांड: सैंपल में मिला मिथाइल ऐल्कोहॉल, 5 लोगों की मौत पर ADG का बड़ा खुलासा
LPG Crisis News Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Rajya Sabha Election Results Highlights: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...
Highlights: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
असम में कांग्रेस सांसद ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
असम में कांग्रेस MP ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
किसी को फिक्सिंग तो किसी को सेलेक्टर्स से पंगा पड़ा भारी, विवादों के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेटरों का करियर
किसी को फिक्सिंग तो किसी को सेलेक्टर्स से पंगा पड़ा भारी, विवादों के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेटरों का करियर
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
EPFO पेंशन क्लेम रिजेक्ट होने से बचना है? अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
EPFO पेंशन क्लेम रिजेक्ट होने से बचना है? अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
सोने से पहले पीना शुरू कर दें ये 5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक, कसम से रात भर आएगी चैन की नींद
सोने से पहले पीना शुरू कर दें ये 5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक, कसम से रात भर आएगी चैन की नींद
Embed widget