एक्सप्लोरर

NDA का ‘सुशासन का सार, आपके द्वार अभियान’ शुरू, सैकड़ों गाड़ियां JDU दफ्तर से रवाना

NDA Abhiyaan: अभियान को लेकर सैकड़ों गाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर जेडीयू दफ्तर से रवाना किया गया. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर यह बड़ा दांव माना जा रहा है.

विधानसभा चुनाव से पहले एक तरफ एसआईआर के विरोध में राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा शुरु हो रही है तो दूसरी तरफ एनडीए की ओर से ‘सुशासन का सार, आपके द्वार अभियान’ शुरु किया जा रहा है. बिहार प्रदेश महिला जदयू की ओर से मुख्य रुप से ये अभियान रविवार से शुरू किया गया है.

अभियान को हरी झंडी दिखा किया रवाना 

पटना में सैकड़ों गाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर जदयू दफ्तर से बिहार जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, एलजेपी आर अध्यक्ष राजू तिवारी, हम और आरएलएम प्रदेश अध्यक्ष ने रवाना किया. 

गाड़ियों में महिला नेत्रियां हैं. गाड़ियों में पोस्टर लगा है. पीएम मोदी व सीएम नीतीश की तस्वीर है. लिखा है- 2025 फिर से नीतीश. सुशासन का सार, आपके द्वार अभियान, नहीं थमेगी विकास की रफ्तार, फिर से एनडीए सरकार. 

गांव-गांव में जेडीयू की महिला नेत्री जाएंगी

बता दें बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर यह बड़ा दांव माना जा रहा है. बिहार के गांव-गांव में महिला नेत्री जाएंगी. मुख्यमंत्री नीतीश ने महिलाओं के सशक्तिकरण विकास के लिए क्या काम किया? क्या योजनाएं चलायी जा रही हैं? इसकी जानकारी दी जाएगी. क्या उनको समस्या हो रही हैं उसका फीडबैक लिया जाएगा. 

बिहार में महिला वोटरों को साधने की कवायद है. बिहार में महिला वोटर करीब 48% हैं. वैसे बिहार में नीतीश की वोटर मानी जाती हैं. वहीं महागठबंधन की भी महिला वोटरों पर नजर है. 'माई बहिन मान योजना' का ऐलान तेजस्वी कांग्रेस कर चुकी है. जिसके तहत महागठबंधन सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपया दिया जाएगा.

वहीं मौके पर मौजूद जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक पर्यटक के रूप में बिहार में आपका स्वागत है. पटना एयरपोर्ट पर उतरते ही नीतीश जी के विकास का चेहरा मार्बल में झलकेगा. दर्पण की जरूरत नहीं, क्योंकि आपके राजनीतिक ऐनक में तो सिर्फ नरसंहार, अपराध और लूट ही दर्ज़ है.

ये भी पढ़ें: Voter Adhikar Yatra: आज सासाराम से शुरू होगी राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा', महागठबंधन के तमाम नेता होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget