एक्सप्लोरर

Nawada News: करंट लगने से बाप-बेटे की मौत, खेत में सब्जी तोड़ने के दौरान हादसा, छोटे पुत्र को IAS बनाना चाहता था पिता

गांव में एक साथ बाप-बेटे की हुई मौत के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

नवादा: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव में मंगलवार को करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मंगलवार की अल सुबह खेत में सब्जी तोड़ने के दौरान पिता-पुत्र करंट की चपेट में आ गए जिसके चलते यह हादसा हुआ है. गांव में एक साथ बाप-बेटे की हुई मौत के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल (Nawada Sadar Hospital) भेज दिया है.

सरकंडा गांव निवासी 43 वर्षीय उदय कुमार और उसके 22 वर्षीय पुत्र संदीप राज उर्फ मुन्ना की मौत के बाद परिवार टूट सा गया है. ग्रामीण बता रहे हैं कि सोमवार की रात आंधी आई थी जिसके कारण खेत में तार टूट कर गिरा था. उसी की चपेट में आने से यह घटना घटी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सुबह में पिता-पुत्र दोनों खेत में सब्जी तोड़ रहे थे. इसी दौरान इन लोगों की करंट लगने से मौत हुई है.

यह भी पढ़ें- Prophet Muhammad Row: नूपुर शर्मा के पक्ष में बिहार में हो रही थी Whatsapp चैटिंग, पुलिस के पास पहुंचा मामला तो...

स्थानीय लोगों ने बताया कि उदय कुमार अपने छोटे बेटे अमरदीप को नवादा में रखकर अच्छी शिक्षा दिला रहे थे. एक ऑफिसर बनाना चाहते थे. इसी को लेकर वो गांव में किसानी करते थे और छोटे बेटे को पढ़ने के लिए पैसा भेजा करते थे.

छोटे बेटे को बनाना था आईएएस

मृतक संदीप राज उर्फ मुन्ना के चाचा ने बताया कि मुन्ना मूक-बधिर था, इसलिए वह पढ़-लिख नहीं पा रहा था. इस लिए उदय कुमार अपने छोटे पुत्र को एक आईएएस ऑफिसर बनाकर गांव का नाम रोशन करना चाहते थे, लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया. 

यह भी पढ़ें- Anant Singh Found Guilty: लालू के विधायक को कोर्ट से राहत नहीं, AK-47 और मैगजीन मामले में अनंत सिंह दोषी करार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget