एक्सप्लोरर

Bihar Crime: नवादा में सीएसपी कर्मी से लूट के दौरान गोलीबारी में बदमाश की गई जान, संचालक भी हुआ घायल

Nawada News: मामला कौआकोल थाना क्षेत्र का है. सीएसपी कर्मचारी से लूट के दौरान गोलीबारी की घटना में एक बदमाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

नवादा: जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के कदहर-चन्द्रदीप पथ पर पाली चिमनी भट्ठा के नजदीक गुरुवार को सीएसपी कर्मचारी को लूटने के दौरान में एक बदमाश के हाथों दूसरे अपराधी की गोलीबारी में मौत (Nawada News) हो गई. घटना गुरुवार की देर शाम की है. इस गोलीबारी की घटना में एक बदमाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र का एक कर्मचारी घायल हो गया. प्राथमिक उपचार कर कौआकोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. ने उसे नवादा रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पुलिस पहुंची. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया.

'पहले से घात लगाए थे बदमाश'

वहीं, इस सम्बंध में पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अजय कुमार ने बताया कि उनका कर्मचारी और पाली गांव निवासी नंदलाल दास प्रत्येक दिन की भांति सीएसपी से संबंधित डेली रिपोर्ट जमा कर पीएनबी महापुर की मुख्य शाखा से लौट रहे थे. इस दौरान अचानक चिमनी भट्ठा के पास पूर्व से घात लगाए दो बदमाशों में एक बदमाश ने नंदलाल  दास के बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. इतने में एक बदमाश ने कट्टा से नंदलाल के ऊपर फायरिंग कर दी. गोली उसके कंधे को छूते हुए दूसरे बदमाश के कनपट्टी में लग गई, इसके बाद दोनों घायल हो गए. वहीं, घटनास्थल पर ही एक बदमाश की मौत हो गई. वहीं, गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर दूसरे बदमाश भी बाइक लेकर फरार हो गया.

बैग में 3 लाख 50 हजार रुपये लेकर आ रहे थे- पीड़ित

वहीं, नंदलाल रविदास ने कहा कि बदमाशों ने पहले मोबाइल छीना और फिर रुपये छीनने की कोशिश की. प्रतिदिन आवागमन करते थे और आज के दिन भी बैग में 3 लाख 50 हजार रुपये लेकर आ रहे थे. इस दौरान बदमाशों ने पैसा लूटने की कोशिश की. जब विरोध किया तो सीधा गोली चला दी. इसके बाद मेरे कंधे में गोली लगी और गोली लगते हुए बाहर निकल गई. वहीं, गोली दूसरे अपराधी को जाकर लग गई. इसके बाद उस अपराधी की घटनास्थल पर मौत हो गई. अन्य अपराधी बाइक से फरार हो गया. घटना के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के पास से दो कट्टा भी बरामद किया है, जबकि घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी बरामद हुआ है. मृतक युवक की पहचान कर ली गई है. जमुई जिला के इस्लाम नगर, अलीगंज ब्लॉक व चंद्रदीप थाना के खड़गपुर गांव निवासी चांदो यादव के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है. पुलिस आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: BPSC Teacher Result: बीपीएससी शिक्षक बहाली के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी आक्रोशित, धांधली का लगाया आरोप, सियासत शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget