एक्सप्लोरर

Nalanda Accident: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, 4 घायल, राजगीर से लौट रहे थे, डिवाइडर से टकराए

Road Accident: यह घटना बिहारशरीफ से राजगीर के नवनिर्मित टोल टैक्स के पास हुई है. दो बाइक पर छह लोग सवार थे. घटना के बाद मृतकों के यहां मातम पसर गया है.

नालंदा: राजगीर से शब-ए-बारात की इबादत कर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. घटना रविवार (25 फरवरी) रात की है. इस सड़क हादसे (Road Accident) में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी चार युवकों में से दो की हालात नाजुक बताई जा रही है. यह घटना बिहारशरीफ से राजगीर के नवनिर्मित टोल टैक्स के पास हुई है. घटनास्थल के पास 112 की पुलिस टीम थी. जोरदार आवाज सुनकर पुलिस पहुंची. सभी युवकों को सदर अस्पताल लाया गया.

बिहारशरीफ के रहने वाले थे मरने वाले दोनों युवक

मृतक की पहचान बिहारशरीफ के महल पर निवासी मोहम्मद फैयाज के 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अनस फैजल और बिहारशरीफ के ही बनौलिया निवासी एहतेशाम अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र असद आलम के रूप में हुई है. परिजनों को जैसे ही इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो मातम पसर गया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

कैसे हुई है घटना?

बताया जा रहा है कि दो बाइक पर छह लोग सवार थे. पहले आगे वाली बाइक किसी वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर से टकराई और फिर पीछे वाली बाइक भी इस घटना का शिकार हो गई. डिवाइडर से टकराने से चोट लगी. सभी युवक शब-ए-बारात की इबादत के लिए राजगीर गए थे. राजगीर से लौटने के दौरान हादसा हुआ है. सदर अस्पताल में परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे लेकिन बाद में कराया गया.

राजगीर डीएसपी ने क्या कहा?

इस मामले में राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि बीती रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है. चार लोग घायल बताए गए थे जिनका  इलाज चल रहा है. पूछताछ में पता चला कि राजगीर से बिहारशरीफ लौटने के दौरान यह घटना घटी है. पुलिस जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें- Kaimur Accident: कैमूर हादसे में इस भोजपुरी गायक के साथ राइटर की भी मौत, सभी 9 लोगों की हुई पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget