एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में कलयुगी पुत्र ने पिता को गोलियों से भून डाला, मौके पर हुई मौत, आरोपी फरार

Nalanda News: मामला हिलसा थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान दबौल गांव निवासी 60 वर्षीय बिलटू शर्मा के रूप में हुई है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

नालंदा: जिले के हिलसा थाना इलाके के दबौल गांव में बुधवार की रात में कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या (Nalanda News) कर दी. गोली मारने के बाद पुत्र घर से फरार हो गया. पड़ोसी के द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान दबौल गांव निवासी 60 वर्षीय बिलटू शर्मा के रूप में हुई है. वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र में जमीन से संबंधित विवाद चल रहा था. इसको लेकर बुधवार की शाम में हुए विवाद के दौरान गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है.

घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल

मिली जानकारी के अनुसार बिलटू शर्मा अपने परिवार के अन्य सदस्य के साथ घर में बैठे हुए थे. इस दौरान नशे की हालत में उनके पुत्र टुनटुन शर्मा आया और पिता के साथ गाली गलौज करते हुए बहस करने लगा. देखते ही देखते टुनटुन शर्मा ने पिस्टल निकाला और पिता को मार दी, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई, गोली की आवाज सुनने के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया. वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुट गई है- डीएसपी

इस घटना को लेकर जब हिलसा डीएसपी सुमित कुमार से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिता और पुत्र में जमीन से संबंधित विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर पिता और पुत्र में विवाद हुआ फिर पुत्र ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. आरोपी पुत्र फरार हो गया है. 

ये भी पढे़ं: Bihar News: गोपालगंज में दिनदहाड़े बदमाशों ने शहर में की फायरिंग, ज्वेलरी शॉप में लूट करने पहुंचे थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget