एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में अवैध बालू खनन कर रहे तीन मजदूर धंसे, एक की मौत, मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस

Nalanda News: मामला दीपनगर थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान दीपनगर के रहने वाले 56 वर्षीय सुरेंद्र रविदास के रूप में हुई है. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Bihar News: नालंदा के दीपनगर थाना इलाके के कोसुक नदी से बुधवार की दोपहर को अवैध तरीके से बालू निकालने के दौरान एक मजदूर की दबने से मौत हो गई है. चर्चा है कि दो अन्य लोग भी थे वो भी दब गए थे, लेकिन किसी तरह दोनों बाहर निकलकर शोर मचाया फिर वहां लोग जमा हो गए. जेसीबी की मदद से एक मजदूर को बाहर निकाला गया. शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान दीपनगर के रहने वाले 56 वर्षीय सुरेंद्र रविदास के रूप में हुई है.

घटनास्थल से थोड़ी दूर पर है थाना

स्थानीय लोगों ने बताया कि मजदूर कुदार से बालू को इकट्ठा कर रहा था, रात होते ही ट्रैक्टर पर बालू को लोड कर दिया जाता है. बालू माफिया का यह खेल कई महीनों से चलता आ रहा है. जिस जगह घटना घटी है वहां से कुछ ही दूरी पर थाना है और लगातार पुलिस की गस्ती होती है, लेकिन फिर भी बालू धंधेबाज अवैध खनन करते हैं.

बता दें कि जिस जगह घटना घटी है उस जगह से प्रतिदिन अवैध तरीके से कई ट्रैक्टर से बालू की ढुलाई की जाती है. वहीं, आज मजदूर की मौत होने के बाद लोगो में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा गया. दीपनगर में इससे पहले भी बालू खनन करने के दौरान मजदूर की मौत हुई है.

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना को लेकर दीपनगर थाना की पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से बालू में धंसने की सूचना प्राप्त हुई थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. जेसीबी के सहयोग से बॉडी को बाहर निकल गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. शव की पहचान कर ली गई है. परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है. मजदूर बालू को इकट्ठा कर रहा था तो इसी दौरान बालू में धंसने से उसकी मृत्यु हो गई.

ये भई पढ़ें: Tejashwi Yadav: 'एक करोड़ नौकरियां मिलेंगी फटाफट फटाफट...', तेजस्वी यादव ने खास अंदाज में कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget