एक्सप्लोरर

नालंदा में शिक्षक दिवस पर स्कूल में घुसे मनचले, छात्रा से छेड़खानी, बवाल के बाद दो पक्षों में पथराव

Nalanda Stone Pelting: उर्दू+2 माध्यमिक विद्यालय बड़ाकर का मामला है. शिक्षक दिवस का कार्यक्रम खत्म हो चुका था. छेड़खानी के मामले में दो मनचलों को हिरासत में लिया गया है.

Nalanda News: नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाकर और धरमपुरा गांव के दो पक्ष गुरुवार (05 सितंबर) को आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ. इससे एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई. इस पूरे विवाद के पीछे बताया जा रहा है कि शिक्षक दिवस पर स्कूल में कुछ मनचले घुस गए और 9वीं कक्षा की एक लड़की के साथ छेड़खानी कर दी. बवाल के बाद दो मनचलों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

दरअसल उर्दू+2 माध्यमिक विद्यालय बड़ाकर में शिक्षक दिवस के मौके पर केक काटा जाना था. कार्यक्रम शांति से खत्म भी हो गया. इसी के बाद कुछ मनचले युवक स्कूल के क्लास रूम में पहुंच गए. उनमें से एक लड़के ने छेड़खानी की तो लड़की ने इसका विरोध किया और अपने टोला सेवक को बताया. टोला सेवक ने मनचले युवक को फटकार लगाई तो उसके साथ मारपीट कर दी गई. हालांकि स्कूल स्तर से मामले को शांत करा लिया गया, लेकिन लड़की ने जब घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तब जाकर विवाद बढ़ गया. 

गांव में तनाव को देखते हुए कैंप कर रही पुलिस

बताया जाता है कि घटना की जानकारी होने के बाद लड़की के परिजन उग्र हुए तो दूसरे पक्ष के लोग भी आक्रोशित हो उठे. इसके बाद दोनों ओर से पथराव हुआ. सूचना मिलने के बाद एसडीएम, राजगीर के डीएसपी समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद दो मनचलों को पुलिस ने हिरासत में लिया और उन्हें थाना लेकर चली गई. फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है जिसको लेकर पुलिस कैंप कर रही है. 

इस मामले में टोला सेवक राजेश कुमार ने बताया कि क्लास रूम में एक छात्रा के साथ मनचले छेड़खानी करने लगे थे. उसी दौरान उसने आकर मुझे बताया तो फिर हम समझाने गए. इस पर मनचलों ने मेरे साथ भी मारपीट की. स्कूल के एक छात्र के साथ दो युवक बाहर के क्लास रूम में मौजूद थे. इस मामले में राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने फोन पर बताया कि मनचलों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस कैंप कर रही है. बाकी मनचलों को भी चिह्नित किया गया है. छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: नालंदा में सूट पहनकर युवक गाड़ी वालों से लिफ्ट लेकर करता था कांड, गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget