एक्सप्लोरर

Nalanda: नालंदा में शनिवार सुबह 9 बजे से बहाल हो जाएगी इंटरनेट सेवा, DM ने दी जानकारी

Nalanda Internet Update: नालंदा में कई दिनों से इंटरनेट सुविधा बंद है. इससे जिले में इंटरनेट से संबंधित सभी काम ठप पड़ गए हैं. वहीं, इस संबंध में नालंदा के डीएम ने जानकारी दी है.

नालंदा: रामनवमी (Ram Navami) जुलूस के दौरान हुई हिंसा की घटना के बाद नालंदा में इंटरनेट (Internet) बंद कर दिया गया था. इससे यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, इंटरनेट (Nalanda Internet) को लेकर नालंदा वासियों के लिए नया अपडेट आया है. नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने बताया है कि शनिवार सुबह 9 बजे से इंटरनेट सेवा बहाल कर दी जाएगी.

हालात को देखते हुए प्रशासन ने लिया है निर्णय

रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद हालात को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट पर रोक लगाने का फैसला किया था. लेकिन अब हालात में सुधार आया है, ऐसे में अब प्रशासन ने फैसला किया है कि इंटरनेट को चालू कर दिया जाए. नालंदा हिंसा को लेकर डीएम ने बताया कि हिंसा मामले में लोगों को चिह्नित कर गिरफ्तारी जारी है. वहीं, नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि हिंसा मामले में 15 एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है. एसआईटी काम कर रही है. 130 गिरफ्तारियां हो गई हैं. हम शांति मार्च निकाल रहे हैं. हमें उम्मीद है कि बिहारशरीफ की जनता शांति रखेगी. हम पूरी तरह से तैयार है, गश्ती दल लगातार भ्रमण कर रहा है.

रामनवमी जुलूस के दौरान भड़क गई थी हिंसा

बता दें कि रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा की घटना हुई थी. 30 मार्च और 31 मार्च को दोनों कस्बों में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गयी थी जिसके बाद वाहनों, घरों और दुकानों को आग लगा दी गई थी और कई लोग इसमें घायल हो गए. इस दौरान शहर का माहौल खराब हो रहा था. नालंदा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव और आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था. इस उपद्रव में कई लोग घायल हो गए थे. मौत की भी सूचना मिल रही है. इसके बाद से पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था. प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी थी. इसके साथ ही इंटरनेट भी बंद कर दिया गया था. वहीं, इस मुद्दे पर बिहार में इन दिनों जमकर राजनीति भी हो रही है. खूब आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Manish Kashyap News: यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले दावे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सब कुछ...'
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले दावे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सब कुछ...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget